घर बैठे फ्री में होगी पेट्रोल-डीजल की होम डिलिवरी, आप भी करा सकते हैं ऐसे बुकिंग

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ऑनलाइन पेट्रोल-डीजल मंगवाने की सुविधा शुरू कर दी है. IOC के मुताबिक, अब आप घर बैठे कम से कम 200 लीटर पेट्रोल और डीजल मंगवा सकते हैं.
घर बैठे फ्री में होगी पेट्रोल-डीजल की होम डिलिवरी, आप भी करा सकते हैं ऐसे बुकिंग

आईओसी ने मार्च 2018 में पुणे में डीजल की होम डिलीवरी शुरू की थी. (फोटो: IOC)

अब आपको जल्द घर बैठे पेट्रोल-डीजल मिलेगा. देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी आईओसी (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) ने नई सर्विस शुरू की है. कंपनी अब घर-घर जाकर फ्री में पेट्रोल-डीजल की डिलिवरी करेगी. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने ऑनलाइन पेट्रोल-डीजल मंगवाने की सुविधा शुरू कर दी है. IOC के मुताबिक, अब आप घर बैठे कम से कम 200 लीटर पेट्रोल और डीजल मंगवा सकते हैं. इससे पहले आईओसी ने मार्च 2018 में पुणे में डीजल की होम डिलीवरी शुरू की थी. शुरू में कंपनी सिर्फ डीजल की होम डिलीवरी कर रही थी. लेकिन, अब पेट्रोल की भी होम डिलीवरी शुरू हो गई है.

पूरे देश में लागू होगी सर्विस
IOC चेयरमैन संजीव सिंह के मुताबिक, कंपनी ने पहले डीजल की होम डिलिवरी सर्विस की शुरुआत की थी. अब पेट्रोल को भी इसके तहत लाया जा रहा है. फिलहाल, यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर है. जल्द ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा.

HPCL भी शुरू करेगी डिलिवरी
पेट्रोल-डीजल की होम डिलीवरी को लेकर HPCL के सीएमडी एमके सुराना का कहना है कि इस मॉडल को लागू करने में किसी तरह की परेशानी नहीं है. कंपनी ने इसके लिए काम करना शुरू कर दिया है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने पिछले साल सितंबर महीने में ही फ्यूल एट डोर स्टेप पर काम करना शुरू किया था. चेन्नई के कोलत्तूर स्थित एक पेट्रोल पंप ने पेट्रोल-डीजल की होम डिलीवरी की शुरुआत की है. शुरुआत में एक ग्राहक को 2500 लीटर तक डीजल दिया जाएगा. इसके लिए ग्राहकों से अलग से कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source
Home delivery of Petrol-Diesel

कैसे मिलेगा डीजल
कंपनी ने इसके लिए डीजल भरने वाली मशीन को एक ट्रक में लगाया है. यह मशीन उसी तरह की है, जैसी पेट्रोल पंपों पर लगी होती है. ट्रक में एक टंकी भी लगी हुई है. इसके जरिए ही शहर में लोगों को डीजल की होम डिलिवरी की जाएगी.

जल्द घर बैठे मिलेगा पेट्रोल
इस सुविधा के लिए रीपोज ऐप को शुरू किया गया है, जिसके जरिए ग्राहक ऑर्डर बुक करा सकेंगे. कम से कम 200 और अधिकतम 2500 लीटर तक की बुकिंग की जा सकती है. हालांकि, इस सुविधा का कई पेट्रोल पंप मालिक विरोध भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि इससे आत्महत्या की घटनाएं बढ़ेंगी. IOC के मुताबिक, मोबाइल डिस्पेंसर अपनेे आप में पहली ऐसी मशीन होगी जो पेट्रोल-डीजल को घर तक पहुंचाएगी. ग्राहकों की समस्या को देखते हुए यह कदम उठाया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6