भारत और रूस के बीच स्टील सेक्टर में सहयोग बढ़ाने के लिए स्टील मंत्रालय में इंडिया-रूस राउंड टेबल मीटिंग आयोजित की गई. बैठक में दोनों देशों ने कच्चे माल, टेक्नोलॉजी, उपकरण निर्माण और रिसर्च जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. इस बैठक का मकसद स्टील इंडस्ट्री में आपसी साझेदारी को और मजबूत करना रहा.