M se Market

US ने भारत पर टैरिफ घटाया, एक्सपोर्टर्स को बड़ी राहत!
अमेरिका ने भारत पर लगाया गया टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया है, जिसे भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में बड़ी सफलता माना जा रहा है. इस फैसले से भारतीय एक्सपोर्टर्स को अमेरिका के लगभग $30 ट्रिलियन के विशाल बाजार में बेहतर पहुंच मिलेगी. कम टैरिफ के कारण भारतीय उत्पाद अमेरिकी बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे. इसका सीधा फायदा MSMEs, किसानों और मछुआरों को मिलेगा. टेक्सटाइल, फार्मा, एग्रीकल्चर और सी-फूड जैसे सेक्टर में एक्सपोर्ट बढ़ने की संभावना है. विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता, रोजगार सृजन और विदेशी मुद्रा आय को मजबूत करेगा. साथ ही, भारत-अमेरिका के बीच दीर्घकालिक व्यापार और निवेश सहयोग को भी नई दिशा देगा.
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6