शुभम् शुक्ला

शुभम् शुक्ला

शुभम् शुक्ला

शुभम् शुक्ला, ज़ी बिज़नेस डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर (Assistant Editor) के पद पर हैं. जर्नलिज्म में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. शुभम् कंटेंट, टेक्नोलॉजी और लोगों की पसंद को मिलाकर एक ऐसा डिजिटल अनुभव तैयार करते हैं, जिससे पाठकों की जिंदगी पर सकारात्मक असर पड़े. ज़ी बिज़नेस में, वह 20 लोगों की शानदार टीम को लीड कर रहे हैं, जो हर दिन लाखों लोगों तक "आपका फायदा" वाली खबरें आसान भाषा में पहुंचाती है.

 

कुल अनुभव

शुभम् को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा हो चुके हैं. उन्होंने अखबार, TV से लेकर डिजिटल न्यूजरूम तक, मीडिया के हर बदलते दौर को बहुत करीब से देखा है. ज़ी बिज़नेस से पहले शुभम् टीवी 9 नेटवर्क्स, नेटवर्क-18, CNBC-आवाज़ में असोसिएट प्रोड्यूसर, मनी भास्कर, दैनिक भास्कर में भी काम कर चुके हैं. उनकी शुरुआत नई दुनिया दिल्ली एडिशन के साथ हुई थी. इसके अलावा अमर उजाला, दैनिक हिंट जैसे न्यूजपेपर में भी वो काम कर चुके हैं.

 

विशेषज्ञता

शुभम् मुश्किल से मुश्किल आर्थिक खबरों को आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में माहिर हैं. बतौर असिस्टेंट एडिटर, ज़ी बिज़नेस में उनकी भूमिका टीम के लिए कंटेंट की रणनीति तैयार करना है. शुभम् सिर्फ एक मैनेजर नहीं, बल्कि खुद भी एक एक्टिव जर्नलिस्ट हैं. वह मुश्किल विषयों पर आर्टिकल लिखते हैं. नए-नए आइडिया पर काम करते हैं.  उनकी पकड़ इन विषयों पर है: 

 

  • सरकारी कर्मचारियों (Central Government Employees) की सैलरी: 7वां और 8वां वेतन आयोग की सरल सैलरी कैलकुलेशन, अपडेट्स और प्लानिंग पर एक्सक्लूसिव कंटेंट बनाने में माहिर.
  • EPFO, Pension, इनकम टैक्स: प्रोविडेंट फंड से जुड़ी खबरें, ईपीएफओ के नए अपडेट्स, पेंशन कैलकुलेशन और इनकम टैक्स में हुए बदलाव, न्यू टैक्स रिजीम, ITR फाइलिंग से जुड़े अपडेट्स उनके पास सबसे पहले होते हैं.
  • मॉनसून: देश में मॉनसून के आने से लेकर, मॉनसून के जाने तक के अपडेट्स, IMD की तरफ से जारी अलर्ट्स, वेदर रिपोर्ट्स को डीटेल में लोगों तक पहुंचाने उन्हें पसंद हैं.
  • नए श्रम कानून (Labour Codes): कर्मचारियों के लिए बनाए गए नए श्रम कानून पर उनकी पकड़ मजबूत है. सैलरी, छुट्टियों, वेजेज, अलाउंस, कैलकुलेशन पर नजर रखते हैं और स्टोरीज करते हैं. 
  • शेयर बाजार और अर्थव्यवस्था: बाजार के उतार-चढ़ाव, शेयरों का एनालिसिस, बाजार की चाल का विश्लेषण, बिग बुल्स के शेयरों पर नजर और इकोनॉमिक पॉलिसी से जुड़े अपडेट्स पर उनकी पैनी नजर रहती है.
  • आम बजट: पिछले एक दशक से लगातार उन्होंने देश के आम बजट की कवरेज प्रमुख रूप से की है. आसान भाषा में बजट को डिकोड करके लोगों तक पहुंचाया है. 

 

विश्वसनीयता

ज़ी बिज़नेस जैसे देश के नंबर-1 बिजनेस न्यूज चैनल के डिजिटल विंग में बतौर असिस्टेंट एडिटर पर काम करना उनकी विश्वसनीयता को दिखाता है. बिजनेस जर्नलिज्म में उनका डेढ़ दशक का अनुभव बताता है कि वो कितनी विश्वनीय न्यूज कवर करते हैं. आरबीआई, वित्त मंत्रालय से खबरें निकालना उन्हें बखूबी आता है. ज़ी बिज़नेस पर छपा उनका हर आर्टिकल पूरी तरह से जांचा-परखा और भरोसेमंद होता है, जो संस्थान के कड़े नियमों का पालन करता है. यही नहीं, शुभम् टेक्नोलॉजी के भी अच्छे जानकार हैं. AI टूल्स, SEO, SMO में भी वो मंझे हुए हैं. वीडियो प्रोडक्शन (स्क्रिप्टिंग से एडिटिंग तक) पर उनकी अच्छी पकड़ है.

पढ़ाई-लिखाई/ निजी जीवन

शुभम् ने पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा इन जर्नलिज्म, जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की. यहां से बैचलर डिग्री और डिप्लोमा दोनों हासिल हैं. इसके अलावा उनके पास AI सर्टिफिकेशन, नेटवर्क एंड कम्प्यूटर इंजीनियरिंग सर्टिफिकेशन भी है. काम के अलावा, शुभम् को नई-नई चीजें सीखना बहुत पसंद है. खाली समय में वह वीडियो गेम्स खेलते हैं, फिल्में और वेब सीरीज देखते हैं और अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं.

शुभम् शुक्ला से ऑनलाइन कनेक्ट करें. 

X - Shubham Shukla

Instagram - iam_shubham_shukla

LinkedIn - Shubham Shukla

शुभम् शुक्ला Article

Zeebiz Markets

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6