अक्षय तृतीया पर सोने में निवेश के दो बड़े ऑप्शंस हैं. Digital Gold में आप 1 रुपये से निवेश कर सकते हैं लेकिन ये SEBI से पूरी तरह रेगुलेटेड नहीं है. वहीं Gold ETF शेयर बाजार में ट्रेड होता है और ये SEBI द्वारा सुरक्षित है, लेकिन इसमें आपको फिजिकल डिलीवरी नहीं मिलती. अक्षय तृतीया के शुभ मौके पर ज्यादातर भारतीय सोने में निवेश करना पसंद करते हैं. आज के डिजिटल दौर में Digital Gold और Gold ETF दो सबसे पॉपुलर ऑप्शंस हैं. इस वीडियो में समझिए कि आपके बजट, लॉन्ग टर्म गोल्स और सुरक्षा के हिसाब से इस अक्षय तृतीया पर आपको किस ऑप्शन में अपना पैसा लगाना चाहिए.