दिल्ली-NCR में जैसे ही ठंड ने रफ्तार पकड़ी, हवा ज़हरीली होती चली गई. कई जगह एक्यूआई 350 से 400 के ऊपर पहुंच चुका है. धीमी हवाएं, बढ़ती नमी और लगातार गिरता तापमान प्रदूषण को जमीन पर जमा कर रहे हैं. IMD ने फॉग और धीमी हवाओं के चलते हालात और बिगड़ने की चेतावनी दी है.