&format=webp&quality=medium)
गैस एजेंसी में जाकर, ऑनलाइन और IVRS के जरिये भी लिंक कराने का है ऑप्शन. (जी बिजनेस)
Indane gas connection: अगर आपने हाल में इंडेन गैस कनेक्शन (Indane gas connection) लिया है तो आपके लिए यह जरूरी खबर है. आपको अपने कनेक्शन को आधार (Aaadhaar) के साथ लिंक कराना जरूरी होता है. अगर आप यह नहीं करेंगे तो आपकी सब्सिडी राशि आपके बैंक अकाउंट में नहीं आएगी. जब आप इंडेन गैस कनेक्शन और अपने बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करा लेते हैं तो आपके अकाउंट में गैस सब्सिडी (gas subsidy) राशि आने लगती है. यह आप काम आप घर बैठे भी कर सकते हैं. यह बेहद आसान है.
गैस कनेक्शन (gas connection) को वैसे तो आप कई तरह से लिंक करा सकते हैं. यह काम आप चाहें तो अपनी गैस एजेंसी में जाकर, ऑनलाइन और IVRS के जरिये भी करा सकते हैं, लेकिन इसमें एसएमस (SMS) और कस्टमर केयर में एक कॉल से लिंक कराना सबसे आसान है.
SMS से ऐसे कराएं लिंक (how to link via SMS)
कॉल कर लिंक करा सकते हैं (Link through call)
अगर आपने इंडेन गैस कनेक्शन लिया है तो आप महज एक फोन कॉल के जरिये भी गैस कनेक्शन को आधार के साथ लिंक करा सकते हैं. कॉल से लिंक कराने के लिए गैस कनेक्शन के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 1800 2333 555 पर कॉल करना होता है. यहां अगर आप चाहें तो कस्टमर केयर कर्मचारी को अपना आधार नंबर बताकर अपने गैस कनेक्शन को उससे लिंक करा सकते हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
Zee Business App: पाएं बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, इकोनॉमी और ट्रेडिंग न्यूज, देश-दुनिया की खबरें, देखें लाइव न्यूज़. अभी डाउनलोड करें ज़ी बिजनेस ऐप.