अक्षय तृतीया 2026 पर सोने की ऊंची कीमतों के बावजूद लंबी अवधि के लिए निवेश करना फायदेमंद है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, पोर्टफोलियो का 15-20% हिस्सा गोल्ड में रखें और सिर्फ इन्वेस्टमेंट के लिए ज्वेलरी के बजाय गोल्ड ईटीएफ (ETF) या कॉइन चुनना ज्यादा स्मार्ट ऑप्शन है. इस अक्षय तृतीया पर सोने की कीमतें ऑल-टाइम हाई पर हैं, जिससे निवेशकों में भारी कन्फ्यूजन है. ज़ी बिज़नेस के इस खास वीडियो में कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया है कि इस माहौल में सोने में निवेश का सही तरीका क्या है. जानिए 22K और 24K की शुद्धता कैसे पहचानें, HUID कोड क्यों जरूरी है, और SIP के जरिए गोल्ड में स्मार्ट निवेश कैसे करें.