Pixel 5 का ऐलान Pixel 4A के आधिकारिक लॉन्च के समय किया गया था. (Reuters)
Google इस बार बड़े धमाके के साथ इलेक्ट्रॉनिक बाजार में एंट्री करेगा. वह एकसाथ बहुप्रतिक्षित स्मार्टफोन पिक्सल 5 (Pixel 5), एक क्रोमकास्ट (Chromecast) और एक स्मार्ट स्पीकर (Smart speaker) को 30 सितम्बर को होने वाले वार्षिक हार्डवेयर इवेंट के दौरान लॉन्च करेगा. Pixel 5 का ऐलान Pixel 4A के आधिकारिक लॉन्च के समय किया गया था.
जिग्मोचाइना की एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च नाइट इन नाम के इस वर्चुअल लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. पिक्सल 5 सबसे पहले अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, आयरलैंड, फ्रांस, जर्मनी, जापान, ताइवान और आस्ट्रेलिया में बिक्री के लिए आएगा.
पंचहोल सेल्फी कैमरा से लैस गूगल पिक्सल 5 की कीमत 800 डॉलर के करीब हो सकती है. इसके अलावा गूगल इस इवेंट के दौरान बिल्कुल नया नेस्ट ब्रांडेड गूगल होम स्पीकर भी लॉन्च करेगा.
भारतीय ग्राहकों के लिए अच्छी खबर यह है कि गूगल (Google) अपने नए स्मार्टफोन ‘पिक्सल 4ए’ (Google Pixel 4a) को अक्टूबर में भारतीय बाजार में पेश करेगी.
गूगल के ब्लॉग के मुताबिक इस साल Pixel 4a से उन्हें बेहतरीन कैमरा और कई अन्य फीचर मिलेंगे, जो समय के साथ उनके फोन को बेहतर बनाएंगे. इसे अक्टूबर में भारत में पेश किया जाएगा.
Zee Business Live TV
Google का कहना है कि Pixel 5 को ब्लैक और ग्रीन जैसे रंगों में पेश किया जाएगा और Pixel 4a 5g को सिर्फ ब्लैक कलर में ही उपलब्ध कराया जाएगा.