वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में दावा ठोकेने के लिए इन टीमों के बीच कांटे की टक्कर, ऐसे देखें लाइव मैच, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

T20 World Cup 2021 Playing XI: वर्ल्ड कप के लिए सेमीफाइनल की रेस अब तेज हो गई है. ऐसे में हर एक मुकाबला सभी टीमों के लिए बेहद अहम हो गई है.
वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में दावा ठोकेने के लिए इन टीमों के बीच कांटे की टक्कर, ऐसे देखें लाइव मैच, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

यहां जानें चारों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

T20 World Cup 2021 Playing XI: टी-20 वर्ल्ड कप 2021 (T20 World Cup 2021) में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप के लिए सेमीफाइनल की रेस अब तेज हो गई है. ऐसे में हर एक मुकाबला सभी टीमों के लिए बेहद अहम हो गई है. मंगलवार को दिन को खेले जाने वाले मैच में साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश (South Africa vs Bangladesh) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच दोपहर साढ़े 3 बजे से अबू धाबी के मैदान पर खेला जाएगा.

वहीं पाकिस्तान और नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. पाकिस्तान की टीम आज का मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगी. पाकिस्तान तीनों मैच में जीतकर ग्रुप 2 में टॉप पर है उसे सेमीफाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सिर्फ एक और जीत की जरूरत है. दूसरी तरफ इंग्‍लैंड ने श्रीलंका को मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

लाइव मैच देखने के लिए करें यह काम

साउथ अफ्रीका (South Africa) -बांग्लादेश (Bangladesh) और पाकिस्तान-नामीबिया के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं. मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं. वहीं फ्री मैच देखने के लिए आप जियो टीवी का इस्तेमाल कर सकते हैं. बाकी मैच से जुड़ी दूसरी खबरों के लिए आप जी बिजनेस की वेबसाइट को पढ़ सकते हैं. पाकिस्तान-नामीबिया के बीच मुकाबला शाम 07:30 बजे शुरू होगा. जबकि साउथ अफ्रीका -बांग्लादेश का मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा.

यहां जानें चारों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका- टेंबा बावुमा (कप्‍तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्‍स, एडेन मार्करम, रासी वान डर डुसैन, डेविड मिलर, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्किया, तबरेज शम्‍सी.

बांग्लादेश : महमुदुल्लाह (कप्तान), मुशफिकुर रहीम, सौम्य सरकार, लिटन दास, मोहम्मद नईम, अफीफ होसैन, मेहदी हसन, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान, नासूम अहमद, शोरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद .

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, आसिफ अली, शोएब मलिक, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद वसीम जूनियर, शाहीन अफरीदी.

नामीबिया: गेरहार्ड इरासमुस (कप्तान), स्टीफन बार्ड, कार्ल बिरकेनस्टॉक, जे जे स्मिट, जॉन फ़्रीलिंक, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो, क्रेग विलियम्स, रूबेन ट्रम्पेलमैन, माइकल वैन लिंगेन, जेन ग्रीन.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6