SBI कस्टमर्स के लिए अच्छी खबर,YONO ऐप से कार खरीदने पर 50 हजार तक का मिलेगा एक्स्ट्रा बेनिफिट

आप मर्सिडीज से लेकर Hyundai तक की कारों पर कई तरह के फायदे ले सकते हैं. आपको फ्री एक्सेसरीज मिल सकते हैं.
SBI कस्टमर्स के लिए अच्छी खबर,YONO ऐप से कार खरीदने पर 50 हजार तक का मिलेगा एक्स्ट्रा बेनिफिट

YONO sbi app offers: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के कस्टमर्स हैं तो आपके लिए अभी कार खरीदने का शानदार मौका है. कई दिग्गज से लेकर घरेलू कार ब्रांड योनो एसबीआई ऐप के जरिये कस्टमर्स को कई लुभावने ऑफर दे रहे हैं. इसमें 50 हजार रुपये तक एक्स्ट्रा बेनिफिट ले सकते हैं. इतना ही नहीं, कुछ कार कंपनियां तो कार डिलीवरी में आपको प्रायोरिटी में रखने का भी ऑफर दे रही हैं. आप मर्सिडीज से लेकर Hyundai तक की कारों पर कई तरह के फायदे ले सकते हैं.

किआ और Hyundai देगी डिलीवरी में प्रायोरिटी
अगर आप किआ मोटर्स की कार योनो एसबीआई ऐप (yono sbi app) के जरिये खरीदते हैं तो कंपनी कार डिलीवरी में आपको प्रायोरिटी लिस्ट में रखेगी. यानी आपको कार जल्द मिल सकेगी. इसी तरह Hyundai की चुनिंदा कार इस ऐप के जरिये खरीदते हैं तो आपको कंपनी प्रायोरिटी में रखेगी.

महिंद्रा, टोयोटा और रेनॉ दे रही फ्री एक्सेसरीज
अगर आप महिंद्रा की एक्सयूवी या रेनॉ की कार योनो एसबीआई ऐप से खरीदते हैं तो आपको फ्री एक्सेसरीज मिल सकते हैं. रेनॉ की कार खरीदने पर आपको 5000 रुपये मूल्य तक का एक्सेसरीज मिलेगा. महिंद्रा एक्सयूवी (Mahindra XUV) की खरीदारी पर 3000 वैल्यू के एक्सेसरीज मिलेंगे. टोयोटा भी अपने कस्टमर्स को 5000 रुपये वैल्यू तक का एक्सेसरीज ऑफर कर रही है.

ये कंपनियां दे रही हैं ऑफ और कैश डिस्काउंट
अगर आप हीरो इलेक्ट्रिक की ई-बाइक खरीदते हैं तो आपको 2000 रुपये फ्लैट ऑफ मिलेगा. इसी तरह, डटसन गो पर 4000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसी तरह, योनो ऐप से अगर आप टाटा मोटर्स की कारों की खरीदारी करते हैं तो 5000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिलता है.

ऑडी की कार पर 50 हजार रुपये तक का एडिशनल बेनिफिट
अगर आप प्रीमियम कार कंपनी ऑडी की कार Q2, A4 या A6 को योनो एसबीआई ऐप से खरीदते हैं तो आप इन कारों पर 50 हजार रुपये तक का एडिशनल बेनिफिट ले सकते हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

मर्सिडीज पर मिलेगा कैश डिस्काउंट
प्रीमियम कार कंपनी मर्सिडीज (Mercedes) की कार पर आपको 25 हजार रुपये तक का एक्स्ट्रा कैश बेनिफिट मिलेगा. इसी तरह, हीरो के स्कूटर पर 1500 रुपये का ऑफ ले सकते हैं

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6