&format=webp&quality=medium)
Defence PSU Stocks: डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी बीईएमएल लिमिटेड (BEML Ltd) के शेयर में शुक्रवार (17 मई) को तेज उछाल आया. कारोबार के दौरान BSE पर शेयर 9 फीसदी बढ़कर 4036 के स्तर पर पहुंच गया. डिफेंस पीएसयू के शेयर में तेजी ऑर्डर मिलने की खबर से आई है. एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, Defence PSU को नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड से एक बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है.
स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, डिफेंस पीएसयू बीईएमएल लिमिटेड को नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड से ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर डंप ट्रकों के लिए है. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 250 करोड़ रुपये है.
BEML के शेयर ने बीते एक साल में अच्छी खासी ग्रोथ हासिल की है. एक साल में 180 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न निवेशकों को मिल चुका है. 6 महीने में शेयर की ग्रोथ 73 फीसदी रही है. 3 महीने में शेयर का रिटर्न 27 फीसदी से ज्यादा रहा है. BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 16,454.16 करोड़ रुपये है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)