अक्टूबर में है बैंकों की लंबी छुट्टी- 31 में से 16 दिन बंद रहेंगे, RBI की लिस्ट देखें- आपके शहर में कब है हॉलीडे

Bank holidays October 2023: पूरे महीने में 31 दिन हैं और 16 बैंक बंद रहेंगे. इन 16 दिनों में दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है. साथ ही रविवार की भी छुट्टियां हैं. इसके अलावा अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
अक्टूबर में है बैंकों की लंबी छुट्टी- 31 में से 16 दिन बंद रहेंगे, RBI की लिस्ट देखें- आपके शहर में कब है हॉलीडे

अक्टूबर की शुरुआत ही बैंकों की छुट्टी (Bank holiday in October 2023) के साथ हो रही है.

अगला महीना शुरू होने वाला है. त्योहारी सीजन है तो मतलब छुट्टियों की लिस्ट भी लंबी होगी. बैंकों की छुट्टियां भी लंबी होने जा रही हैं. पूरे महीने में 31 दिन हैं और 16 बैंक बंद रहेंगे. इन 16 दिनों में दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है. साथ ही रविवार की भी छुट्टियां हैं. इसके अलावा अलग-अलग मौकों पर अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टी रहेगी. अगर आप भी बैंक से जुड़े कोई कामकाज करने की सोच रहे हैं तो अपने राज्यों में छुट्टी की लिस्ट देख लेनी चाहिए.

अक्टूबर की शुरुआत ही बैंकों की छुट्टी (Bank holiday in October 2023) के साथ हो रही है. इसमें 1 तारीख को रविवार है. इसके अलावा गांधी जयंति, महालाया, काती बीहू, दुर्गा पूजा, दशहरा, लक्ष्मी पूजा, सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन पर बैंकों में छुट्टी रहेगी. हालांकि, ये छुट्टी अलग-अलग राज्यों के हिसाब से हैं. इसलिए पूरी लिस्ट को ध्यान से देख लें.

अक्टूबर में किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक?

Add Zee Business as a Preferred Source

2 अक्टूबर: (सोमवार)- गांधी जयंती- राष्ट्रीय अवकाश
14 अक्टूबर: (शनिवार)- महालया- कोलकाता में बैंक बंद हैं.
18 अक्टूबर: (बुधवार)- कटि बिहू- असम में बैंक बंद हैं.
21 अक्टूबर: (शनिवार)- दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)- त्रिपुरा, असम, मणिपुर और बंगाल में बैंक बंद हैं.
23 अक्टूबर: (सोमवार)- दशहरा (महानवमी)/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/विजय दशमी- त्रिपुरा, कर्नाटक, उड़ीसा, तनिलनाडु, असम, आंध्र प्रदेश, कानपुर, केरल, जरकाखंड, बिहार में बैंक बंद हैं.
24 अक्टूबर: (मंगलवार)- दशहरा/दशहरा (विजयादशमी)/दुर्गा पूजा- आंध्र प्रदेश, मणिपुर को छोड़कर सभी राज्यों में बैंक बंद हैं.
25 अक्टूबर: (बुधवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद हैं.
26 अक्टूबर: (गुरुवार)- दुर्गा पूजा (दसैन)/विलय दिवस- सिक्किम, जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद हैं.
27 अक्टूबर: (शुक्रवार) दुर्गा पूजा (दसैन)- सिक्किम में बैंक बंद हैं.
28 अक्टूबर: (शनिवार)- लक्ष्मी पूजा- बंगाल में बैंक बंद हैं.
31 अक्टूबर: (मंगलवार)- सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन- गुजरात में बैंक बंद हैं.

देखें RBI का पूरा हॉलीडे कैलेंडर

Sep-23678181920222325272829
Agartala
Ahmedabad
Aizawl
Belapur
Bengaluru
Bhopal
Bhubaneswar
Chandigarh
Chennai
Dehradun
Gangtok
Guwahati
Hyderabad - Andhra Pradesh
Hyderabad - Telangana
Imphal
Jaipur
Jammu
Kanpur
Kochi
Kohima
Kolkata
Lucknow
Mumbai
Nagpur
New Delhi
Panaji
Patna
Raipur
Ranchi
Shillong
Shimla
Srinagar
Thiruvananthapuram

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने छुट्टियों को 3 श्रेणियों में बांटा गया है: नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टियां, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के तहत छुट्टी और बैंक क्लोजिंग.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6