&format=webp&quality=medium)
(Source: PTI)
Bank Holiday on May 1: बैंक कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. मई के पहले दिन ही मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस के चलते देश के कई हिस्सों में बैंकों की छु्ट्टी रहने वाली है. RBI की छुट्टियों की लिस्ट में 1 मई को बैंकों की छुट्टी बताई गई है.
RBI के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, मई में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और 4 रविवार को भी शामिल किया गया है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई छुट्टियों की लिस्ट अलग-अलग राज्यों के अनुसार अलग-अलग होती है. इसके साथ ही इस बार चुनावी क्षेत्रों में पोलिंग वाले दिन बैंक बंद रहेंगे.
बता दें कि बैंकों के लिए सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है. RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों का पूरा ब्यौरा दिया होता है.
बैंकों के बंद रहने के बावजूद भी ग्राहकों को परेशानी नहीं होगी. छुट्टियों के दिन भी लोग ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे काम निपटा सकते हैं. आज के समय में बैंक की ज्यादातर सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध हैं. इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं.