&format=webp&quality=medium)
कंपनी की योजना भारत स्टेज-6 (BS-6) इंजन वाले वाहनों को पेश करने की है. (Dna)
कंपनी इस SUV को और दमदार डीजल इंजन में पेश करेगी. अभी यह SUV 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.4 लीटर डीजल इंजन में आ रही है. कंपनी ने यह भी कहा है कि वह अगले साल मार्च अंत तक भारत स्टेज-4 मानक वाहनों की बिक्री करते रहने की भी है. वह खरीदारों को कम कीमत पर इन वाहनों की पेशकश कर सकती है.
बीएस-6 वाहन बाजार में उतारने की योजना
कंपनी की अगले साल की शुरुआत में ही भारत स्टेज-6 उत्सर्जन मानक वाले वाहन बाजार में उतारने की योजना है. इसमें डीजल से चलने वाले वाहन भी शामिल होंगे. कंपनी के MD और CEO एसएस किम ने समाचार एजेंसी PTI को बताया कि कंपनी की योजना भारत स्टेज-6 (BS-6) वाले वाहनों को पेश करने की है.
बीएस-6 वाहनों को पेश करेगी
किम ने कहा कि इस साल के अंत या अगले साल के शुरुआत तक बीएस-6 वाहनों को पेश किए जाने का अनुमान है. प्रौद्योगिकी के स्तर पर कंपनी ने R&D से जुड़े अधिकतम काम निपटा लिए हैं. हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि बीएस-6 मॉडल के वाहनों को धीरे-धीरे ही बाजार में उतारा जाएगा.
ग्रांड आई10 निओस ही बीएस-6 कार
वर्तमान में कंपनी की बाजार में ग्रांड आई10 निओस ही बीएस-6 कार है, जिसे उसने हाल ही में पेश किया है. यह पेट्रोल से चलती है जबकि इस मॉडल की डीजल से चलने वाली कार अभी बीएस-4 स्टैंडर्ड की ही है.
मारुति के 7 मॉडल बीएस-6 मानक के
वहीं मारुति सुजुकी के 7 पेट्रोल मॉडल बीएस-6 मानक के हैं. कंपनी के सभी मॉडलों को बीएस-6 मानक में उतारने के सवाल पर किम ने कहा, ‘‘हमारी योजना के मुताबिक, सभी उत्पाद को बीएस-6 मानक के अनुरूप उन्नत बनाया जाएगा. इसमें डीजल वाहन भी शामिल हैं.’’