4 मीटर से ज्यादा लंबाई वाली SUV के ये हैं बेस्ट ऑप्शन, परफॉर्मेंस है पावरफुल, जानें कीमत 

Above 4 meter suv in India: लंबी एसयूवी जितनी साइज में बड़ी होती हैं, सफर में उतनी ही आराम भी दिलाती हैं. आप कम, मिडियम और प्रीमियम एसयूवी खरीद सकते हैं.
4 मीटर से ज्यादा लंबाई वाली SUV के ये हैं बेस्ट ऑप्शन, परफॉर्मेंस है पावरफुल, जानें कीमत 

टोयोटा. टाटा मोटर्स सहित कई कंपनियां ऐसी एसयूवी बनाती हैं. (ज़ी बिज़नेस)

Above 4 meter suv in India: क्या आपकी हसरत लंबी एसयूवी (SUV) खरीदने की है? अगर हां तो मार्केट में ढेरों ऑप्शन हैं. कम और मिडियम बजट में भी आप 4 मीटर की लंबाई से ज्यादा वाली एसयूवी खरीद सकते हैं. टोयोटा. टाटा मोटर्स सहित कई कंपनियां ऐसी एसयूवी बनाती हैं. हम यहां ऐसे ही 4 मीटर से ज्यादा लंबाई वाली कुछ खास एसयूवी की चर्चा करते हैं.

टोयोटा फॉर्च्यूनर
4 मीटर से ज्यादा लंबी एसयूवी में टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) एसयूवी एक बेहद दमदार ऑप्शन है. इसकी लंबाई 4.795 मीटर, चौड़ाई 1.855 मीटर और 1.835 मीटर है. यह एक 7 सीटर एसयूवी भी है. मैक्सिमम वजन 2610 किलोग्राम है. डीजल वेरिएंट में 2755 cc क्षमता का इंजन है. पेट्रोल वेरिएंट में 2694cc इंजन है. एसयूवी की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 30,73,000 रुपये है. टॉप वेरिएंट एक्सशोरूम कीमत 38,18,000 रुपये तक है.

टाटा हैरियर
टाटा मोटर्स की एसयूवी TATA Harrier भी 4 मीटर से ज्यादा लंबाई वाली एसयूवी में अपना खास स्थान रखती है. हैरियर की लंबाई 4.589 मीटर, चौड़ाई 1.894 मीटर और ऊंचाई 1.706 मीटर है. इसकी एक्सशोरूम कीमत ₹14.39 लाख से 21.19 लाख रुपये तक है. इसमें आपको 1956cc, in-line 4 cylinder kryotec turbocharged इंजन (डीजल बीएस6) लगा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
टोयोटा की बेहद पॉपुलर एसयूवी है इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta). इस कार की लंबाई 4.735 मीटर, चौड़ाई 1.830 मीटर और ऊंचाई 1.795 मीटर है. यह गाड़ी लंबे सफर में शानदार परफॉरमेंस देती है. इसमें 7-8 लोग तक इस कार में सफर कर सकते हैं. इसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 16,41,000 रुपये है.

INNOVA

Toyota Innova Crysta

मारुति एर्टिगा
मारुति सुजुकी की काफी पॉपुलर कार है Maruti Ertiga. इस कार की लंबाई 4.395 मीटर, चौड़ाई 1.735 मीटर और ऊंचाई 1.690 मीटर है. इसमें 6-7 लोग सफर कर सकते हैं. ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, इसकी दिल्ली एक्सशोरूम कीमत 7,96,500 रुपये से 10,69,500 रुपये तक है.

एमजी हेक्टर प्लस
एमजी मोटर की एसयूवी एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) भी 4 मीटर से ज्यादा लंबी एसयूवी है. लंबाई 4.720 मीटर, चौड़ाई 1.835 मीटर और ऊंचाई 1.760 मीटर है. इस एसयूवी में कई शानदार फीचर्स का भी एक्सपीरियंस होगा. यह 6 और 7 सीटर ऑप्शन में आती है. इसकी एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपये है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

SAFARI

TATA SAFARI

टाटा सफारी
टाटा मोटर्स की बेहद परखी और पॉपुलर एसयूवी है टाटा सफारी (Tata Safari). 4 मीटर से ज्यादा लंबाई में यह काफी दमदार एसयूवी है. सफारी की लंबाई 4.661 मीटर, चौड़ाई 1.894 मीटर और ऊंचाई 1.786 मीटर है. इसकी एक्सशोरूम कीमत ₹14.99 - 23.1 Lakh तक है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6