&format=webp&quality=medium)
नवरात्रि में ₹7000 में करें माता वैष्णो के दर्शन, 4 दिन की होगी ट्रिप, ऐसे चेक करें पैकेज डीटेल
IRCTC Shri Mata Vaishno Devi Yatra: आज से चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2024) की शुरूआत हो चुकी है. इस मौके पर अगर आप माता वैष्णो (Mata Vaishno Devi Yatra Tour Package) के दर्शन को जाना चाहते हैं तो IRCTC का टूर पैकेज आपके लिए बेस्ट होगा. वैष्णो देवी सबसे पवित्र हिन्दू मंदिरों में से एक है, वैष्णो देवी का मंदिर देवी शक्ति को समर्पित है. तो चलिए जानते हैं पैकेज डीटेल.
इस पैकेज का नाम Mata vaishnodevi है. ये पैकेज 3 रात और 4 दिनों का होगा.
इस पैकेज की शुरुआत 14 अप्रैल से होगी. इसके लिए आप किसी भी दिन के लिए पैकेज बुक कर सकते हैं. पैकेज की लास्ट बुकिंग आप 31 जुलाई तक कर सकते हैं.
इस पैकेज की शुरुआत नई दिल्ली से होगी.
इस पैकेज में आपको 3 रात और 4 दिन घूमने का मौका मिलेगा.
इस पैकेज में अगर आप सिंगल शेयरिंग में बुकिंग करते हैं तो आपको 10395 रुपये लगेंगे. डबल शेयरिंग के लिए आपको 7855 रुपये देने होंगे. वहीं ट्रिपल शेयरिंग के लिए आपको 6795 रुपये खर्च करने होंगे. अगर आपके साथ कोई 5 से 11 साल का बच्चा है और आप उसके लिए अलग से बेड लेते हैं तो आपको 6160 रुपये लगेंगे. वहीं अगर बेड नहीं लेते हैं तो आपको 5145 रुपये लगेंगे.