Rajasthan Royals IPL 2023 schedule: 'राजस्थान के रणवीर' कब, कहां और किसके खिलाफ उतरेंगे मैदान में, ये है शेड्यूल

Rajasthan Royals IPL 2023 schedule: राजस्थान रॉयल्स अपने पहले दो मैच गुवाहाटी में खेलेगी, इसके बाद के मैच वो अपने होमटर्फ जयपुर में खेलेगी. आप नीचे चार्ट में राजस्थान रॉयल्स टीम का टूर्नामेंट के लिए पूरा शेड्यूल देख सकते हैं.
Rajasthan Royals IPL 2023 schedule: 'राजस्थान के रणवीर' कब, कहां और किसके खिलाफ उतरेंगे मैदान में, ये है शेड्यूल

Rajasthan Royals IPL 2023 schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का शेड्यूल (IPL Full Schedule) सामने आ चुका है. BCCI (Board of Control for Cricket in India) ने शुक्रवार को TATA Indian Premier League (IPL) 2023 संस्करण का शेड्यूल जारी किया. इस बार 52 दिनों तक चलने वाले टूर्नामेंट में आईपीएल की टीमें कुल 12 लोकेशनों पर 70 मैच खेलेंगी. इस बार के टूर्नामेंट में Home and Away Format वापस लाया गया है. इस फॉर्मेट में सभी टीमें सात गेम अपने होमटर्फ पर तो सात गेम विपक्षी टीम के होमटर्फ पर खेलेंगी.

कब शुरू होगा आईपीएल, पहला मैच कब है? (IPL 2023 First Match)

Add Zee Business as a Preferred Source

IPL की शुरुआत 31 मार्च, 2023 से होगी. पहला मैच Gujarat Titans और Chennai Superkings के बीच होगा, जोकि अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. उसके अगले दिन ही यानी 1 अप्रैल को एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे, जहां पंजाब किंग्स कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मोहाली में उतरेगी. वहीं लखनऊ सुपरजाएंट्स लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स से लड़ेगी. प्लेऑफ और फाइनल के लिए शेड्यूल और वेन्यू की डीटेल बाद में जारी की जाएगी, हालांकि, TATA IPL 2023 का फाइनल 28 मई, 2023 को खेला जाएगा.

राजस्थान रॉयल्स की टीम का क्या होगा शेड्यूल? (Rajasthan Royals IPL 2023 schedule)

राजस्थान रॉयल्स अपने पहले दो मैच गुवाहाटी में खेलेगी, इसके बाद के मैच वो अपने होमटर्फ जयपुर में खेलेगी. आप नीचे चार्ट में राजस्थान रॉयल्स टीम का टूर्नामेंट के लिए पूरा शेड्यूल देख सकते हैं-

Rajasthan Royals IPL 2023 Full schedule:

MATCH DAYMATCH NO.DAYDATETIMEHOME TEAMAWAY TEAMVENUE
34Sun02-04-2315:30Sunrisers HyderabadRajasthan RoyalsHyderabad
68Wed05-04-2319:30Rajasthan RoyalsPunjab KingsGuwahati
911Sat08-04-2315:30Rajasthan RoyalsDelhi CapitalsGuwahati
1317Wed12-04-2319:30Chennai Super KingsRajasthan RoyalsChennai
1723Sun16-04-2319:30Gujarat TitansRajasthan RoyalsAhmedabad
2026Wed19-04-2319:30Rajasthan RoyalsLucknow Super GiantsJaipur
2432Sun23-04-2315:30Royal Challengers BangaloreRajasthan RoyalsBengaluru
2837Thu27-04-2307:30Rajasthan RoyalsChennai Super KingsJaipur
3142Sun30-04-2307:30Mumbai IndiansRajasthan RoyalsMumbai
3648Fri05-05-2307:30Rajasthan RoyalsGujarat TitansJaipur
3852Sun07-05-2307:30Rajasthan RoyalsSunrisers HyderabadJaipur
4256Thu11-05-2307:30Kolkata Knight RidersRajasthan RoyalsKolkata
4560Sun14-05-2303:30Rajasthan RoyalsRoyal Challengers BangaloreJaipur
5066Fri19-05-2307:30Punjab KingsRajasthan RoyalsDharamshala

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6