जल्द लॉन्च होगा 108MP के साथ 5 कैमरे वाला Mi Note 10 स्मार्टफोन

Xiaomi अगले हफ्ते अपने एक और नए फोन Mi CC9 Pro को लॉन्च करने जा रही है और यह Mi Note 10 नए स्मार्टफोन Mi CC9 Pro का एक बदला हुआ रूप है.
जल्द लॉन्च होगा 108MP के साथ 5 कैमरे वाला Mi Note 10 स्मार्टफोन

Xiaomi के नए स्मार्टफोन Mi Note 10 का डिस्प्ले 6.47 इंच का होगा और इसकी बैटरी कैपेसिटी 5170 एमएएच की होगी.

स्मार्टफोन (smartphone) की दुनिया में रोजना क्रांति हो रही है. जिस तेजी के साथ हमारे फोन की दुनिया बदल रही है वाकई वह एक बड़ा कदम है. यही वजह है कि हमारी दुनिया भी स्मार्टफोन (smartphone) में सिमट कर रह गई है.

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है. Mi Note सीरीज का नया फोन Mi Note 10 का पोस्टर जारी कर दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल वाले 5 कैमरे लगाए गए हैं. दावा किया जा रहा है कि 108 मेगापिक्सल और 5 कैमरे वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है. इस फोन को 10 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा.

बताया जा रहा है कि Xiaomi अगले हफ्ते अपने एक और नए फोन Mi CC9 Pro को लॉन्च करने जा रही है और यह Mi Note 10 नए स्मार्टफोन Mi CC9 Pro का एक बदला हुआ रूप है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Xiaomi

Mi Note 10 स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 12 मेगापिक्सल वाला टेलीफोटो कैमरा, एक मैक्रो कैमरा और एक पोर्ट्रेट शूटर लगाया गया है. फ्रंट कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा.

देखें Zee Business LIVE TV

Xiaomi के नए स्मार्टफोन Mi Note 10 का डिस्प्ले 6.47 इंच का होगा और इसकी बैटरी कैपेसिटी 5170 एमएएच की होगी. Mi Note 10 फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर दिया जाएगा. फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दी जाएगी.

अभी तक इस फोन की कीमतों का खुलासा नहीं हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6