&format=webp&quality=medium)
Netflix Live Streaming Feature: देश और दुनिया में बड़ी स्ट्रीमिंग सर्विस में से एक नेटफ्लिक्स (Netflix) यूजर्स के लिए एंटरटेनमेंट का तड़का लेकर आने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेटफ्लिक्स लाइव स्ट्रीमिंग सर्विस शुरू करने की प्लानिंग में है. नेटफ्लिक्स ऐसा फीचर तब लॉन्च करने की सोच रहा है, जब इंडियन मार्केट में वो अपने कमजोर प्रदर्शन के चलते चर्चाओं में है.
बता दें नेटफ्लिक्स फिलहाल इस फीचर पर काम कर रहा है. ऐसी चर्चा है कि प्लेटफॉर्म पर कंपनी लाइव स्ट्रीमिंग सर्विस के जरिए कई सारे अनस्क्रिप्टेड शो और स्टैंड-अप शो की पेशकश कर सकता है. वहीं Netflix अपनी लाइव स्ट्रीमिंग का इस्तेमाल कई कॉम्पिटीशन और टैलेंट शो को स्ट्रीम कराने में भी कर सकता है.
हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में जानकारी मिली थी कि Netflix को दशक में पहली बार सब्सक्राइबर्स के रूप में हानि हुई है. कंपनी ने अपनी लेटेस्ट तिमाही रिपोर्ट में इस बात को कंफर्म किया था. ऐसे में नेटफ्लिक्स पर लाइवस्ट्रीम के रूप में नया फीचर जोड़ना नए यूजर्स को अपनी ओर अपनी ओर आकर्षित करने का एक तरीका हो सकता है. नेटफ्लिक्स कब-तक अपने प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम फीचर को पेश करेगा, फिलहाल इस लाइमलाइन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है.
इसके अलावा पुराने शो को दोबारा से रिपीट कर सकता है. साथ ही वो आने वाले दिनों में OTT प्लेटफॉर्म पर लाइव स्पोर्ट्स इवेंट्स दिखा सकता है. हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार, नेटफ्लिक्स ने इस बात का खुलासा किया था कि उसको साल की पहली तिमाही (2022) में 2 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ था. पिछले एक दशक में ऐसा पहली बार हुआ है कि Netflix के सब्सक्राइबर्स इतनी बड़ी संख्या में कम हुए हैं.