OTT Release: नेटफ्लिक्स पर रिलीज लापता लेडीज, आधी रात को मेकर्स ने दी फैंस को सौगात

Laapata Ladies OTT Release: किरण राव की डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है. मेकर्स ने आधी रात को फैंस को तोहफा दिया है.
OTT Release: नेटफ्लिक्स पर रिलीज लापता लेडीज, आधी रात को मेकर्स ने दी फैंस को सौगात

Laapata Ladies OTT Release: आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव द्वारा निर्देशित पहली फिल्म लापता लेडीज को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. अब फिल्म जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की घोषणा हो चुकी है. वहीं, फैंस को ओटीटी प्लेटफॉर्म ने बड़ी सौगात दी है. गौरतलब है कि लापता लेडीज को क्रिटिक्स की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है.

Laapata Ladies OTT Release: नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई लापता लेडीज

लापता लेडीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग होगी. मेकर्स ने फैंस को सौगात देते हुए ऐलान किया है कि फिल्म नेटफ्लिक्स पर रात 12 बजे से ही स्ट्रीम हो गई है. फिल्म में रवि किशन के साथ प्रतिभा रत्न, नितांशी गोयल और स्पर्श श्रीवास्तव अहम भूमिका में हैं.फिल्म बिप्लब गोस्वामी की एक पुरस्कार विजेता कहानी पर आधारित है. फिल्म की कहानी काल्पनिक राज्य निर्मल प्रदेश में दो दुल्हन फूल और पुष्पा के ईर्द गिर्द घूमती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Laapata Ladies OTT Release: बॉक्स ऑफिस पर किया था 17 करोड़ रुपए कलेक्शन

लापता लेडीज ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 17.21 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. पहले दिन फिल्म ने महज 75 लाख रुपए की कमाई की थी. हालांकि, अच्छी माउथ पब्लिसिटी के कारण फिल्म की कमाई में उछाल आया था. पहले वीकेंड के बाद फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. पहले हफ्ते के बाद फिल्म की कमाई 6.03 करोड़ रुपए, दूसरे हफ्ते के बाद 10.23 करोड़ रुपए, तीसरे हफ्ते के बाद 12.91 करोड़ रुपए, चौथे हफ्ते के बाद 16.16 करोड़ रुपए और छठे हफ्ते के बाद 17.21 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया.

लापता लेडीज थिएटर में 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को आर्टिकल 370 और तेरी बातें में ऐसा उलझा जिया से टक्कर मिली थी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6