दिव्यांग शुरू कर सकेंगे अपना खुद का बिजनेस, सरकार 5% ब्याज पर देगी ₹50 लाख तक लोन, यहां करें अप्लाई

हरियाणा सरकार ने दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार दिव्यांगों को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवा रही है.
दिव्यांग शुरू कर सकेंगे अपना खुद का बिजनेस, सरकार 5% ब्याज पर देगी ₹50 लाख तक लोन, यहां करें अप्लाई

हरियाणा सरकार दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध करवा रही है. (File Photo)

केंद्र के साथ राज्य सरकारें समाज के हर तबके के लिए कई योजनाएं चलाई है. ऐसे ही दिव्यांग के लिए भी कई योजनाएं हैं ताकि वो एक सम्मानित जीवन जी सकें. इस कड़ी में हरियाणा सरकार ने दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार दिव्यांगों को कम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध करवा रही है. आइए जानते हैं कौन, कैसे उठा सकता है इसका फायदा.

हरियाणा सरकार ने ट्वीट में कहा, हरियाणा सरकार दिव्यांगों को रोजगार उपलब्ध करवा रही है. सेल्स/ ट्रेड एरिया गतिविधि और सर्विस सेक्टर गतिविधि के लिए 50 लाख रुपये तक का लोन 5% प्रति वर्ष की दर पर मिलेगा. इसके जरिए सरकार का मकसद दिव्यांगों को आर्थिक रूप से मदद करे सशक्त बनाना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पूरी करनी होगी ये शर्त

राज्य सरकार के मुताबिक, रोजगार शुरू करने के लिए लोन लेने वाले दिव्यांगों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. लोन लेने वाला दिव्यांग का कम से कम 40% विकलांग होना अनिवार्य है.

Haryana Govt

कहां करें आवेदन?

हरियाणा सरकार की योजना का फायदा उठाने के लिए दिव्यांग ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें saralharyana.gov.in पर विजिट करना है. यहां आपको आवेदन की प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें