MF NFO: आज से खुल गया नया लार्ज कैप फंड, ₹250 से शुरू कर सकते हैं निवेश; समझ लें डीटेल 

Mutual Fund NFO: यह एक ओपन एंडेड स्‍कीम्‍स (Open ended scheme) है. इसमें निवेशक जब चाहें रिडम्‍प्‍शन करा सकते हैं. एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुताबिक निफ्टी 50 इंडेक्‍स के अनुरूप रिटर्न के लिए स्‍कीम में निवेश कर सकते हैं. 
MF NFO: आज से खुल गया नया लार्ज कैप फंड, ₹250 से शुरू कर सकते हैं निवेश; समझ लें डीटेल 

Mutual Fund NFO 

Mutual Fund NFO: एसेट मैनेजमेंट कंपनी नवी म्‍यूचुअल फंड (Navi Mutual Fund) इक्विटी सेगमेंट में नया लार्ज कैप फंड (NFO) लेकर आई है. फंड हाउस के एनएफओ NAVI NIFTY 50 ETF का सब्सक्रिप्‍शन 11 सितंबर से खुल गया है. निवेशक 15 सितंबर 2023 तक इस स्‍कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह एक ओपन एंडेड स्‍कीम्‍स (Open ended scheme) है. इसमें निवेशक जब चाहें रिडम्‍प्‍शन करा सकते हैं. एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुताबिक निफ्टी 50 इंडेक्‍स के अनुरूप रिटर्न के लिए स्‍कीम में निवेश कर सकते हैं.

₹250 से शुरू कर सकते हैं निवेश

एसेट मैनेजमेंट कंपनी नवी म्‍यूचुअल फंड के मुताबिक, नवी निफ्टी 50 ETF (NAVI NIFTY 50 ETF) में मिनिमम 250 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्‍टीपल्‍स में निवेश शुरू कर सकते हैं. इस स्‍कीम में कोई एग्जिट लोड नहीं है. इस स्‍कीम का बेंचमार्क NIFTY 50 TRI है. इस स्‍कीम के फंड मैनेजर आदित्‍य मुल्‍की हैं. इस स्‍कीम में SIP की सुविधा उपलब्‍ध नहीं है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कौन कर सकता है निवेश

म्यूचुअल फंड हाउस के मुताबिक, ऐसे निवेशक को निफ्टी 50 इंडेक्स के प्रदर्शन के अनुरूप (फीस और खर्च छोड़कर) रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए बेहतर ऑप्‍शन है. हालांकि इसमें ट्रैकिंग इरर शामिल होगा. इस स्‍कीम में निफ्टी 50 इंडस्‍ में आने वाली इक्विटी सिक्‍युरिटीज में निवेश होगा. निवेशक यह जरूर ध्‍यान रखें कि इस स्‍कीम में निवेश वेरी हाई रिस्‍क होगा. अलॉटमेंट की तारीख से 5 दिन के भीतर स्‍कीम दोबारा से ओपन होगी.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ NFO की जानकारी दी गई है. ये निवेश की सलाह नहीं है. म्‍यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6