&format=webp&quality=medium)
1 रुपए में सोने का सिक्का खरीदने का मौका, यहां देखें ऑफर (Reuters)
Dhanteras 2021: दिवाली का त्योहार आने वाला है और ऐसे में बाजार में लोगों की रौनक से त्योहार को चार चांद लग गए हैं. हिंदू धर्म में दिवाली अकेले नहीं आती है, दिवाली के 2 दिन पहले से ही त्योहार शुरू हो जाते हैं. दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार आता है, जिसका हिंदू धर्म में काफी महत्व है. धनतेरस के दिन सोने-चांदी के बने सामान खरीदने का चलन है.
कोरोना की वजह से लोगों की आमदनी में कमी आई है और खर्चे बढ़े हैं, ऐसे में सभी के लिए सोना खरीद लेना आसान नहीं. लेकिन, हम आज आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप मात्र 1 रुपए में सोने का सिक्का अपने नाम कर सकते हैं. अगर आपकी किस्मत ने साथ दिया तो आप मात्र 1 रुपए में ही डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) को खरीद सकते हैं.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
कैशलेस इकोनॉमी (Cashless Economy) को बढ़ावा देने के लिए अब डिजिटल पेमेंट का सहारा लिया जा रहा है. मौजूदा समय में हर कोई डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) की ओर रुख कर रहा है. ऐसे में दिवाली के मौके पर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए डिजिटल पेमेंट सर्विस पेटीएम (Paytm), गूगल पे (Google Pay), फोन पे (Phone Pay) ने कई तरह के ऑफर्स निकाले हैं.
इसके अलावा HDFC Bank Securities और मोतीलाल ओसवाल जैसे ब्रोकरेज हाउस ने भी डिजिटल गोल्ड खरीदने के शानदार ऑफर निकाले हैं. ऐसे में अगर आप भी डिजिटल गोल्ड को अपनी जेब में रखना चाहते हैं तो इन ऑफर्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं.