&format=webp&quality=medium)
इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का सलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. (फाइल फोटो)
NTPC Recruitment 2021: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) ने एग्जीक्यूटिव के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इच्छुक और योग्य कैंडिडेट्स एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 30 नवंबर, 2021 है. इसके बाद कोई भी फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा.
इस भर्ती अभियान के जरिए एनटीपीसी 15 पदों पर नियुक्त करेगा. ये पद एग्जीक्यूटिव (हाइड्रो) के लिए है. चयनित कैंडिडेट्स को दूसरे भत्तों के साथ 60,000 रुपये वेतन मिलेगा.
NTPC Recruitment 2021 के लिए योग्यता
मैकेनिकल या सिविल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री प्राप्त कर चुके कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. हालांकि बीई या फिर बीटेक में उनके कम से कम 60 फीसदी मार्क्स होने चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास एक साल का वर्क एक्सपीरियंस भी होना जरूरी है.
NTPC Recruitment 2021 के लिए सलेक्शन प्रोसेस
कैंडिडेट्स का सलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. ज्यादा जानकारी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं.
NTPC Recruitment 2021 के लिए आयु सीमा
इस पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु 30 नवंबर, 2021 तक 35 साल होनी चाहिए.
NTPC Recruitment 2021 के लिए भर्ती डिटेल्स
पद का नाम – एग्जीक्यूटिव (हाइड्रो)
पदों की संख्या – 15
पे स्केल – 60 हजार रुपए पे स्केल के और दूसरे भत्तों के साथ पूरी सैलरी दी जाएगी.
NTPC Recruitment 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन फीस
जनरल / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 300 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी. यह फीस नॉन-रिफंडेबल है. वहीं एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी / एक्सएसएम (XSM) कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी.
NTPC Recruitment 2021 के लिए ऐसे करें अप्लाई
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स careers.ntpc.co.in या www.ntpc.co.in के करियर सेक्शन में जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2021 है.
Zee Business Hindi Live यहां देखें