पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर, शिकायतों का निपटारा अब जल्द होगा, सरकार ने की ये पहल

Pensioners: पेंशन एवं पेंशन कल्याण विभाग की ओर से पेंशनभोगियों के लिए एकीकृत शिकायत प्रकोष्ठ एवं कॉल सेंटर की स्थापना की गई है.पेंशनभोगी धीरे-धीरे फीडबैक के रूप में आवश्‍यक जानकारियां और सुझाव प्रदान करेंगे.
पेंशनभोगियों के लिए अच्छी खबर, शिकायतों का निपटारा अब जल्द होगा, सरकार ने की ये पहल

पेंशनभोगियों की शिकायतों को सुलझाने के अलावा पूरी प्रक्रिया में मूल्‍यवर्धन करने में मदद मिलेगी. (पीटीआई)

केंद्र सरकार के पेंशनभोगियों की शिकायत के निपटारे के लिए एक कॉल सेंटर की स्थापना की गई है. कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्‍य मंत्री जितेन्‍द्र सिंह ने नई दिल्‍ली में पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्‍याण विभाग द्वारा स्‍थापित एकीकृत शिकायत प्रकोष्‍ठ एवं कॉल सेंटर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर सिंह ने कहा कि यह सरकार के प्रथम 100 दिनों में विभाग की बड़ी घोषणाओं में से एक है जिसका उद्देश्‍य हमारे पेंशनभोगियों को सहूलियत सुनिश्चित करना है.

उन्‍होंने कहा, 'इससे पेंशनभोगियों की शिकायतों को सुलझाने के अलावा पूरी प्रक्रिया में मूल्‍यवर्धन करने में मदद मिलेगी क्‍योंकि पेंशनभोगी धीरे-धीरे फीडबैक के रूप में आवश्‍यक जानकारियां और सुझाव प्रदान करेंगे जो आगे चलकर विभाग के लिए मददगार साबित होंगे.' पेंशन एवं पेंशन कल्याण विभाग की ओर से पेंशनभोगियों के लिए एकीकृत शिकायत प्रकोष्ठ एवं कॉल सेंटर की स्थापना की गई है.

note
Add Zee Business as a Preferred Source

(रॉयटर्स)

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार ने पिछले पांच वर्षों में पेंशनभोगियों के कल्‍याण के लिए अनेक पहल की हैं. पेंशन विभाग इसके साथ ही पेंशनभोगियों की सहूलियत सुनिश्चित करने से जुड़ी विभिन्‍न अभिनव पहलों को लेकर और ज्‍यादा सक्रिय एवं ध्‍यान केंद्रित हो गया है. उन्‍होंने कहा कि ये केंद्र भविष्‍य में लाभप्रद भूमिका निभाएंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6