&format=webp&quality=medium)
Pension calculator: EPFO की ओर से चलाई जाने वाली निवेश योजना Provident Fund रिटायरमेंट फंड तैयार करने के लिए पहली पसंद में से एक है. इस योजना में सैलरीड इंप्लॉई की सैलरी का कुछ हिस्सा हर महीने जाता है और इतना ही कंपनी भी कॉन्ट्रिब्यूट करती है. इंप्लॉयर के कॉन्ट्रिब्यूशन में से 3.67% इंप्लॉई प्रॉविडेंट फंड (EPF) और 8.33% इंप्लॉई पेंशन स्कीम (EPS) में जाता है, जिससे कि इंप्लॉई को ज्यादा तैयार होता है. इसमें EDLI (Employee' Deposit Linked Insurance) का बेनेफिट मिलता है, जिसके तहत पीएफ मेंबर की असमय मृत्यु पर उसके नॉमिनी को 7 लाख तक का इंश्योरेंस बेनेफिट मिलता है.
आप अपने पेंशन और EDLI बेनेफिट्स को कैलकुलेट भी कर सकते हैं. EPFO सब्सक्राइबर्स को यह सुविधा मिलती है कि वो ये पहले से कैलकुलेट कर सकते हैं कि उन्हें अपने डिपॉजिट पर और टोटल निवेश पर कितना पेंशन और EDLI बेनेफिट मिलेगा. EPFO अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर EDLI बेनेफिट्स और पेंशन कैलकुलेट करने के लिए कैलकुलेटर की सुविधा देता है. आप अपनी नौकरी और इनकम की कुछ डीटेल्स देकर ये चेक कर सकते हैं कि आपको पीएफ अकाउंट पर कितना मंथली पेंशन और EDLI बेनेफिट्स मिलेगा.
इसके लिए आप नीचे दिए गए स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस को फॉलो कर सकते हैं.
- EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- डैशबोर्ड पर ऑनलाइन सर्विसेज़ टैब के अंदर आपको EDLI and Pension Calculator का ऑप्शन दिखेगा, इसपर क्लिक करें.
- इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा. एक बॉक्स में आपको दो ऑप्शन दिखेंगे- EDLI Benefit Calculator और Pension Calculator के.
- EDLI Benefit Calculator के अंदर आपको ईपीएफओ मेंबर के मृत्यु की तारीख, एवरेज प्रोग्रेसिव बैलेंस और मृतक की पिछले 12 महीनों की एवरेज सैलरी की जानकारी देनी होगी.
- डीटेल्स डालने के बाद Show Updated Calculation पर क्लिक करें, आपको EDLI बेनेफिट्स का लमसम अमाउंट पता चल जाएगा.
- Pension Calculator के पेज तक आइए.
- आपको अपना डेट ऑफ बर्थ डालना होगा. इसके साथ ही आपको नौकरी जॉइन करने, छोड़ने वगैरह जैसी डीटेल्स देनी होंगी. इसके बाद Show/Update details पर क्लिक करें.
- इसके बाद सिस्टम आपको 58 साल की उम्र पूरी होने की तारीख, अर्ली पेंशन के लिए 50 साल की उम्र और मंथली पेंशन अमाउंट के लिए पेंशन स्टार्टिंग डेट कैलकुलेट करके दिखा देगा.
- आप 50 साल की उम्र के बाद अर्ली पेंशन पा सकते हैं, लेकिन पेंशन की रकम कम हो जाएगी. वहीं, 58 साल का होने पर आपको पूरा पेंशन बेनेफिट मिलेगा.
- आप कैलकुलेटर में पेंशन स्टार्टिंग डेट और पेंशन के लिए सैलरी डालकर Show/Update details पर क्लिक करें. सिस्टम आपको आपकी सुपरएनुएश मंथली पेंशन अमाउंट दिखा देगा.
- जरूरी नहीं है कि जो अमाउंट दिखाया गया है, वो बिल्कुल सही हो, ये इधर-उधर भी हो सकता है.
- अगर पीएफ मेंबर की मृत्यु अप्रैल, 2022 में हुई है तो प्रोग्रेसिव बैलेंस अप्रैल, 2021 से मार्च, 2022 तक कैलकुलेट किया जाएगा.
- प्रोग्रेसिव बैलेंस इम्पलॉई और इम्पलॉयर का पीएफ बैलेंस और पिछले 12 महीनों का पेंशन कॉन्ट्रिब्यूशन का कुल टोटल होगा. आप यह बैलेंस ईपीएफ पासबुक से भी चेक कर सकते हैं.
- पेंशन कैलकुलेटर बस सुपरएनुएशन पेंशन और अर्ली पेंशन ही दिखाता है.