ऐसे पता करें आपका Aadhaar नंबर-बैंक अकाउंट से लिंक है या नहीं

क्या आपने भी KYC के रूप में अपना आधार बैंक में दिया है? क्या आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है? अगर इस बात का आपको अभी तक पता नहीं है तो आसानी से पता कर सकते हैं.
ऐसे पता करें आपका Aadhaar नंबर-बैंक अकाउंट से लिंक है या नहीं

बैंक खाते लिंक नहीं होने की स्थिति में अकाउंट को फ्रीज कर दिया जाता है.

क्या आपने भी KYC के रूप में अपना आधार बैंक में दिया है? क्या आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक है? अगर इस बात का आपको अभी तक पता नहीं है तो आसानी से पता कर सकते हैं. बैंक खाते लिंक नहीं होने की स्थिति में अकाउंट को फ्रीज कर दिया जाता है. इसके बाद आप किसी भी तरह की फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे. इसलिए जरूरी है कि आप अपने आधार को बैंक अकाउंट से लिंक करा लें. अगर करा चुके हैं तो यह स्टेट्स भी चेक करें कि आधार लिंक है या नहीं. घर बैठे ही इसका पता किया जा सकता है. आइये जानते हैं.

पहले जानिए कहां लिंक कराना है जरूरी

  • पैन कार्ड
  • बैंक अकाउंट
  • LPG गैस कनेक्शन
  • राशन कार्ड
  • वोटर आईडी
Add Zee Business as a Preferred Source

ऐसे चेक करें खाता लिंक है या नहीं
सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं. फिर आधार सेवाओं (‘Aadhaar Services’) वाले सेक्शन पर क्लिक कर आधार से बैंक अकाउंट लिंक होने के स्टेटस वाले विकल्प (‘Check Aadhaar & Bank Account Linking Status’) पर जाएं.

रजिस्टर्ड मोबाइल पर आएगा ओटीपी
जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे, एक नया पेज खुलेगा. यहां आपसे 12 संख्या वाला आधार नंबर मांगा जाएगा. पहले आधार नंबर दी गई जगह पर भरें. उसके बाद स्क्रीन पर एक सिक्योरिटी कोड भी दिखाएगा, जिसे देखकर भरने के बाद वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आपके आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा.

खाता लिंक होगा तो मिलेगा मैसेज
ऐसे में आपको ओटीपी उसमें डालना होगा और फिर लॉगिन करना पड़ेगा. अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक हुआ होगा, तो आपको सामने यह बधाई संदेश मिलेगा- “Congratulations! Your Bank Aadhaar Mapping has been done”.

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

ये मिलेंगी जानकारी
स्क्रीन पर इसी के साथ खाते का नाम, उसके आधार से लिंक होने का स्टेटस और लिंक होने की तारीख की जानकारी आएगी. सरकार ने इसे जरूरी दस्तावेजों को लिंक करना अनिवार्य कर रखा है. आधार या यूनीक आईडेंटिटी नंबर (यूआईडी) 12 संख्या का होता है. यह बायोमीट्रीक डेटा पर आधारित होता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6