Pakistan: समर्थकों पर कार्रवाई के बाद पाक सरकार ने इमरान खान की रैली पर लगाया बैन, बताई ये वजह

Pakistan: पाक सरकार ने कहा कि इमरान खान को उनके ''गुमराह करने वाले एजेंडे को बढ़ावा देने'' से रोकने के लिए रैली पर प्रतिबंध लगाया गया है.
Pakistan: समर्थकों पर कार्रवाई के बाद पाक सरकार ने इमरान खान की रैली पर लगाया बैन, बताई ये वजह

इमरान खान 25 मई को इस्लामाबाद में बड़ी रैली करने वाले थे. (फोटो: रॉयटर्स)

Pakistan: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद पाक सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की 25 मई की प्रस्तावित विशाल रैली पर रोक लगा दी. मंगलवार को सरकार ने कहा कि खान को उनके ''गुमराह करने वाले एजेंडे को बढ़ावा देने'' से रोकने के लिए रैली पर प्रतिबंध लगाया गया है. नेशनल असेंबली भंग करने और देश में चुनाव कराने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव डालने के मद्देनजर खान ने शनिवार को अपने समर्थकों से शांतिपूर्ण मार्च के साथ 25 मई को इस्लामाबाद पहुंचने का आह्वान किया था.

हालांकि, गठबंधन सरकार ने देश में समयपूर्व चुनाव कराने की खान की मांग को खारिज कर दिया है. साथ ही कहा कि सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी और चुनाव अगले साल कराए जाएंगे.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

बड़ी रैली करने वाले थे इमरान खान
गृह मंत्री राणा सनाउल्ला ने इस्लामाबाद में संवाददाताओं से कहा कि, '' शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है लेकिन वे (खान के समर्थक) शांतिपूर्ण प्रदर्शन के इरादे से नहीं आ रहे हैं. हम कोई आपत्ति नहीं जताते, अगर उन्होंने अपने प्रदर्शन को 'खूनी विरोध-प्रदर्शन' करार नहीं दिया होता'' मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान सरकार विरोध मार्च की आड़ में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी को ''अव्यवस्था और अफरातफरी'' फैलाने की अनुमति नहीं देगी.

सनाउल्ला ने कहा कि मंत्रिमंडल ने ''अराजकता को रोकने'' के लिए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया क्योंकि खान की पार्टी प्रशासन को आश्वस्त करने में विफल रही कि रैली शांतिपूर्ण होगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6