&format=webp&quality=medium)
सभी स्कूल बसों का रंग हमेशा पीला ही क्यों होता है! क्या आप जानते हैं इसकी वजह?
हम सब की जिंदगी में रंगों का खास महत्व होता है. ये रंग हमसे काफी कुछ कहते हैं. यही वजह है तमाम खुशी और अन्य मौकों पर हम अक्सर अवसर के हिसाब से रंगों का चुनाव करते हैं. रोजमर्रा की जिंदगी में भी रास्ते से गुजरते समय आप कई तरह के रंग देखते होंगे. आते जाते समय आपने तमाम कलर्स की गाड़ियां भी देखी होंगी. इस बीच अगर कोई स्कूल बस खड़ी हो, तो दूर से ही नजर आ जाती है क्योंकि स्कूल की सभी बसों का रंग पीला होता है या यूं कहें कि पीले रंग की बस को देखकर ही आप फौरन समझ जाते होंगे कि ये स्कूल बस है. लेकिन क्या कभी ये जानने की इच्छा हुई कि स्कूल बस हमेशा पीले रंग की ही क्यों होती है? आइए आपको बताते हैं इस बारे में.
स्कूल की बस का पीला रंग यूं ही नहीं होता. इस रंग का चुनाव काफी सोच समझकर किया गया है. पीले रंग के चुनाव की वजह को समझने के लिए आपको पहले VIBGYOR या विबग्योर को समझना होगा. VIBGYOR (Violet, Indigo, Blue, Green, Yellow, Orange, Red) 7 रंगों का गठजोड़ होता है. इसमें लाल रंग की वेवलेंथ सबसे ज्यादा होती है. वेवलेंथ यानी जितनी दूरी के बाद कोई तरंग अपने आप को पुनरावृत (Repeat) करती है, उस दूरी को उस तरंग का तरंगदैर्घ्य (Wavelength) कहते हैं. लाल रंग की वेवलेंथ सबसे ज्यादा होती है, इसलिए इसे काफी दूर से स्पष्ट देखा जा सकता है. यही कारण है कि लाल रंग का इस्तेमाल खतरे के निशान के तौर पर किया जाता है. लाल रंग के अलावा ऑरेंज और पीले रंग की वेवलेंथ सबसे ज्यादा होती है. लेकिन लाल रंग के बाद अगर कोई रंग सबसे ज्यादा आकर्षित करता है, तो वो पीला रंग होता है. पीले रंग को काफी दूर से देखा जा सकता है.
इसके अलावा पीले रंग का लैटरल पेरीफेरल विजन (Lateral Peripheral Vision) लाल रंग की तुलना में लगभग सवा गुना ज्यादा होता है. इसका मतलब है कि जिसे किनारे या अगल-बगल कहीं से भी आसानी से देखा जा सके. साधारण शब्दों में समझें तो बाकी रंगों की तुलना में पीले रंग को किसी भी एंगल से आसानी से देखा जा सकता है. लैटरल पेरीफेरल विजन ज्यादा होने के कारण लाल रंग की तुलना में भी पीला रंग जल्दी दिखता है.
इसके अलावा पीले रंग को ओस, बारिश और कोहरे में भी देखा जा सकता है. अगर ज्यादा रोशनी न हो तो भी ये रंग लाइट को रिफ्लेक्ट करता है. यही वजह है कि सभी स्कूल बसों का रंग पीला रखा जाता है. इसका मकसद है कि आकर्षण के कारण पीले रंग की बस को हाइवे या सड़क पर दूर से देखा जा सके, दुर्घटना की आशंका कम हो सके और बच्चे सुरक्षित घर पहुंच सकें.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें