Punjab Kings IPL 2023 schedule: 1 अप्रैल को होगा पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Punjab Kings IPL 2023 schedule: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का पहला मुकाबला 1 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ खेला जाएगा. यह मैच 3.30 बजे मोहाली में होगा.
Punjab Kings IPL 2023 schedule: 1 अप्रैल को होगा पंजाब किंग्स का पहला मुकाबला, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Punjab Kings IPL 2023 schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है. सीजन का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (GT vs CSK) के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल में हिस्सा लेनी वाली सभी टीमें लीग राउंड में कुल 14 मैच खेलेंगी. सभी टीमें कुल 14 में से 7 मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेंगी और 7 मैच दूसरे मैदान पर खेलेंगी. आईपीएल के नए सीजन का फाइनल मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा.

1 अप्रैल से होगा पंजाब किंग्स का अभियान

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) का पहला मुकाबला 1 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ खेला जाएगा. यह मैच 3.30 बजे मोहाली में होगा. IPL 2023 में 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे. इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे. डबल हेडर मतलब एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे. शाम के मुकाबले 7.30 बजे से, जबकि दोपहर के मैच 3.30 बजे से खेले जाएंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- राशन दुकानदारों के लिए आई बड़ी खुशखबरी! हर महीने ₹50 हजार तक होगी इनकम, सरकार ने बताया कमाई का फॉर्मूला

DateTimeHome TeamAway TeamVenue
1 Apr-233:30 PMPunjab KingsKolkata Knight RidersMohali
05-Apr-237:30 PMRajasthan RoyalsPunjab KingsGuwahati
09-Apr-237:30 PMSunrisers HyderabadPunjab KingsHyderabad
13-Apr-237:30 PMPunjab KingsGujarat TitansMohali
15-Apr-237:30 PMLucknow Super GiantsPunjab KingsLucknow
20-Apr-233:30 PMPunjab KingsRoyal Challengers BangaloreMohali
22-Apr-237:30 PMMumbai IndiansPunjab KingsMumbai
28-Apr-237:30 PMPunjab KingsLucknow Super GiantsMohali
30-Apr-233:30 PMChennai Super KingsPunjab KingsChennai
03-May-237:30 PMPunjab KingsMumbai IndiansMohali
08-May-237:30 PMKolkata Knight RidersPunjab KingsKolkata
13-May-237:30 PMDelhi CapitalsPunjab KingsDelhi
17-May-237:30 PMPunjab KingsDelhi CapitalsDharamshala
19-May-237:30 PMPunjab KingsRajasthan RoyalsDharamshala

IPL 2023 का पहला मुकाबला कब होगा?

आईपीएल 2023 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. आईपीएल में हिस्सा लेनी वाली सभी टीमें लीग राउंड में कुल 14 मैच खेलेंगी. सभी टीमें कुल 14 में से 7 मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलेंगी और 7 मैच दूसरे मैदान पर खेलेंगी. शेड्यूल के मुताबिक इस साल होने वाले आईपीएल के मैच कुल 12 जगहों पर खेले जाएंगे. इनमें अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला शामिल हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6