&format=webp&quality=medium)
Twitter ने अपने यूजर्स से पूछा है कि वीडियो में हेरफेर करने जैसी घटनाओं को किस तरह से पकड़ा जा सकता है.(रॉयटर्स)
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) डीपफेक वीडियो से निपटने के लिए एक नई पॉलिसी पर काम कर रहा है. डीपफेक वीडियो वह बनावटी सामग्री होती है जो किसी की निजी शारीरिक सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है. माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने अपने यूजर्स से पूछा है कि वीडियो में हेरफेर करने जैसी घटनाओं को किस तरह से पकड़ा जा सकता है.
डीपफेक वीडियो बनावटी होते हैं, जो लोगों को वह करता हुआ दिखाते हैं, जो उन्होंने असल में कभी किया ही नहीं होता. उदाहरण के तौर पर, फेसबुक (Facebook) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और अमेरिकी सदन की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी की चर्चित जाली वीडियो में भी देखा गया था, जो हाल ही में वायरल हुई थी.
ट्विटर ने सोमवार को कहा, "हम हमेशा ऑनलाइन व्यवहार में बदलाव के आधार पर अपने नियमों को अपडेट करते रहे हैं. हम ट्विटर पर बनावटी और चालाकी से तोड़-मरोड़कर बनाई गई सामग्री का पता करने के लिए एक नई पॉलिसी पर काम कर रहे हैं, लेकिन पहले हम आपसे पता करना चाहते हैं."
ट्विटर सेफ्टी ने अपने प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, "हमें इस बात पर विचार करने की जरूरत है कि ऐसी संभावनाओं के रूप में नुकसान पहुंचाने वाले बनावटी मीडिया को ट्विटर पर कैसे शेयर किया जाता है? हम आपके ओपिनियन को सुनना और विचार करना चाहते हैं. हम अपने ओपिनियन और मूल्यों के बारे में पारदर्शी होना चाहते हैं."