Google ने play store से हटाए ये 30 ऐप, आप भी फोन से तुरंत कर दें डिलीट
गूगल (Google) ने खतरनाक मैलवेयर (malware app) के चलते 30 पॉपुलर ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया है. अब आप उन ऐप को प्ले स्टोर (Play Store) से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे.
गूगल ने मैलवेयर (malware app) के चलते 30 पॉपुलर ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया है.
गूगल ने मैलवेयर (malware app) के चलते 30 पॉपुलर ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया है.
गूगल (Google) ने खतरनाक मैलवेयर (malware app) के चलते 30 पॉपुलर ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया है. अब आप उन ऐप को प्ले स्टोर (Play Store) से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे. गूगल ने बताया कि इन ऐप में खतरनाक मैलवेयर (malicious apps) मिला है, जिसकी वजह से इनको प्ले स्टोर से हटा दिया गया है. अगर आपके फोन में भी इनमें से कोई भी ऐप है तो आप उसको तुरंत ही अनइंस्टॉल कर दें. आइए आपको इन 30 ऐप के बारे में बताते है-
2 करोड़ बार किया डाउनलोड
बता दें नए यूजर्स इन ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर पाएंगे फिलहाल अब तक इन ऐप को 2 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. गूगल ने यूजर्स को इन ऐप को तुरंत अपने फोन से हटाने की सलाह दी है. आइए आपको इन ऐप की डिटेल के बारे में बताते हैं-
ऐप | इंस्टॉल |
Yoriko Camera | 1 लाख |
Solu Camera | 5 लाख |
Lite Beauty Camera | 10 लाख |
Beauty Collage Lite | 5 लाख |
Beauty and Filters camera | 10 लाख |
Photo Collage and beauty camera | 1 लाख |
Gaty Beauty Camera | 5 लाख |
Pand Selife Beauty Camera | 50 हजार |
Cartoon Photo Editor and Selfie Beauty Camera | 10 लाख |
Benbu Seilfe Beauty Camera | 10 लाख |
Pinut Selife Beauty and Photo Editor | 10 लाख |
Mood Photo Editor and Selife Beauty Camera | 5 लाख |
Rose Photo Editor and Selfie Beauty Camera | 10 लाख |
Selife Beauty Camera and Photo Editor | 1 लाख |
Fog Selife Beauty Camera | 1 लाख |
First Selife Beauty Camera and Photo Editor | 50 लाख |
Vanu Selife Beauty Camera | 1 लाख |
Sun Pro Beauty Camera | 10 लाख |
Funny Sweet Beauty Camera | 5 लाख |
Little Bee Beauty Camera | 10 लाख |
Beauty Camera and Photo Editor Pro | 10 लाख |
Grass Beauty Camera | 10 लाख |
Ele Beauty Camera | 10 लाख |
Flower Beauty Camera | 1 लाख |
Best Selfie Beauty Camera | 10 लाख |
Orange Camera | 5 लाख |
Sunny Beauty Camera | 10 लाख |
Pro Selfie Beauty Camera | 5 लाख |
Selfie Beauty Camera Pro | 10 लाख |
Elegant Beauty Cam-2019 | 50 हजार |
रिपोर्ट में हुआ खुलासा
WhiteOps के सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने इन ऐप के बारे में डिटेल में बताया है. इस तरह के ऐप में आपको ढेर सारे ऐड दिखने लगते हैं. इसके साथ ही बिना लिंक पर क्लिक किए यूजर्स को उनपर रीडायरेक्ट करने लगते हैं. अगर इनमें से कोई भी ऐप आपके फोन में इंस्टॉल हो तो फौरन उसे डिलीट कर दें.
TRENDING NOW
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
ऐप में छुपे थे मैलवेयर
सामने आए ऐप्स को कुल 2 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है. WhiteOps की ओर से कहा गया कि इन ऐप्स को यूजर्स के डिवाइस में ढेर सारे ऐड दिखाने के लिए डिजाइन किया गया था. ज्यादातर ऐसे ऐप्स प्ले स्टोर से हटाए जाने से पहले करीब 17 दिन तक मौजूद रहे.
02:13 PM IST