INSTAGRAM पर मिलेगी वीडियो चैटिंग की आजादी, फेसबुक यह एप करेगा बंद

फेसबुक ने ग्रुप वीडियो चैट के मुख्य एप 'हाउसपार्टी' के एक क्लोन को बंद करने का फैसला किया है. 'द वर्ज' की रिपोर्ट के अनुसार, 'बोनफायर' नाम का क्लोन एप इसी महीने काम करना बंद कर देगा.
INSTAGRAM पर मिलेगी वीडियो चैटिंग की आजादी, फेसबुक यह एप करेगा बंद

फेसबुक ने इसका परीक्षण 2017 में शुरू किया था. (Twitter)

फेसबुक ने ग्रुप वीडियो चैट के मुख्य एप 'हाउसपार्टी' के एक क्लोन को बंद करने का फैसला किया है. 'द वर्ज' की रिपोर्ट के अनुसार, 'बोनफायर' नाम का क्लोन एप इसी महीने काम करना बंद कर देगा. फेसबुक ने इसका परीक्षण 2017 में शुरू किया था. फेसबुक इंस्टाग्राम और मैसेंजर जैसे अपने अन्य प्लैटफॉर्म्स पर भी ग्रुप वीडियो चैट जैसे फीचर्स जोड़ रहा है.

फेसबुक ने एक बयान में कहा, "मई में, हम 'बोनफायर' को बंद कर रहे हैं. हमने इससे जो भी सीखा है उन तत्वों को हम अन्य वर्तमान और भविष्य के उत्पादों में शामिल करेंगे." एप के परीक्षण की शुरुआत डेनमार्क में 2017 के अंत में हुई थी.

मुख्य एप 'हाउसपार्टी' एक ग्रुप वीडियो चैट एप है, जिसमें प्रतिभागी जब इसे ओपन करते हैं तो उन्हें पता चल जाता है कि कौन-कौन ऑनलाइन हैं और वे उनके साथ वीडियो चैट कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

इससे पहले खबर आई थी कि 'फेसबुक डेटिंग' एप अब अपने यूजर्स को उनके दोस्तों से बातचीत में मदद करेगा. नए फीचर का नाम 'सीक्रेट क्रश' है, जहां यूजर्स अपने अधिकतम 9 ऐसे फेसबुक फ्रेंड्स जोड़ सकता है.

फिलहाल कोलंबिया, थाईलैंड, कनाडा, अर्जेटीना और मेक्सिको में उपलब्ध 'फेसबुक डेटिंग' 14 और देशों- फिलीपीन्स, वियतनाम, सिंगापुर, मलेशिया, लाओस, ब्राजील, पेरू, चिली, बोलीविया, इक्वाडोर, पराग्वे, उरुग्वे, गुयाना और सूरीनाम में भी पहुंच गया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6