&format=webp&quality=medium)
Tata Group Stock Tata Steel
Tata Group Stock: ग्रुप की मेटल कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर में मंगलवार (26 सितंबर) को बाजार खुलते ही तगड़ा उछाल आया है. रेटिंग अपग्रेड की खबर का तगड़ा असर मेटल स्टॉक पर देखने को मिला. शुरुआती कारोबार में ही शेयर 2 फीसदी से ज्यादा उछल गया. ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's Investors Service) ने टाटा स्टील की लॉन्ग-टर्म रेटिंग को Ba1 से बढ़ाकर Baa3 कर दिया गया है. मूडीज ने कहा कि ये अपग्रेड भारत में कंपनी की मजबूत स्थिति को देखते हुए किया है.
रेटिंग अपग्रेड की खबर का असर टाटा स्टील का शेयर पर बाजार में ट्रेडिंग शुरू होते ही दिखाई दिया. मंगलवार को शेयर 1.2 फीसदी उछलकर 129 रुपये पर खुला. इससे पहले सोमवार को स्टॉक 127.40 पर बंद हुआ था. शुरुआती सेशन में ही शेयर ने 130.55 का लेवल छु लिया. सुबह 10:25 बजे के करीब शेयर 2.3 फीसदी उछलकर 130.40 पर ट्रेड कर रहा था. लॉन्ग टर्म में ये शेयर निवेशकों को शानदार रिटर्न दे चुका है. बीते 5 साल की परफॉर्मेंस देखें, तो टाटा स्टील का स्टॉक 125 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है.
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस (Moody's Investors Service) ने टाटा स्टील की लॉन्ग-टर्म रेटिंग Ba1 से बढ़ाकर Baa3 कर दिया गया है. ये अपग्रेड भारत में कंपनी की मजबूत स्थिति को देखते हुए किया है. इसके साथ ही मूडीज ने टाटा स्टील के आउटलुक को 'पॉजिटिव' से 'स्टेबल' किया है. टाटा स्टील की रेटिंग का ये अपग्रेड भारत में कंपनी की मजबूत स्थिति और मुनाफा बढ़ने की उम्मीदों को देखते हुए किया गया है.
मूडीज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट कौस्तुभ चौबल का कहना है, रेटिंग अपग्रेड टाटा स्टील की क्रेडिट प्रोफाइल में लगातार मजबूती की उम्मीद को दर्शाता है. रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि स्टील की कीमतों में नरमी के बावजूद कंपनी का मुनाफा बढ़ेगा.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें .)
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें