&format=webp&quality=medium)
Ram Mandir Inauguration Stock Market Holiday
Ram Mandir Inauguration Stock Market Holiday: शेयर बाजार में सोमवार को ट्रेडिंग नहीं होगी. श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के चलते आज शेयर बाजार में छुट्टी है. इक्विटी मार्केट के साथ NCDEX और MCX भी बंद रहेंगे. साथ ही सोमवार को फॉरेक्स, करेंसी मार्केट पूरे दिन बंद रहेंगे. बता दें कि पिछले हफ्ते शनिवार को शेयर बाजार में सामान्य कारोबारी दिनों की तरह लाइव ट्रेडिंग हुई. 20 जनवरी को सेंसेक्स 259 अंक गिरकर 71,423 पर बंद हुआ था. इक्विटी मार्केट में अब मंगलवार को कारोबार होगा.
शेयर बाजार 22 जनवरी को बंद रहेंगे. निवेशक मार्केट में 23 जनवरी को ट्रेडिंग कर सकेंगे. बाजार ने पिछले हफ्ते निगेटिव रिटर्न दिया. 5 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स करीब 1150 अंक फिसला. बाजार में न्यू ऑल टाइम बनने के बाद तगड़ी प्रॉफिट देखने को मिली. FIIs ने जमकर बिकवाली की. इससे बाजार पर ऊपरी स्तरों से दबाव देखने को मिला.
आज के स्पेशल हॉलिडे के बाद शेयर बाजार में जनवरी में एक और छुट्टी होगी. गणतंत्र दिवस के अवसर पर शेयर बाजार में 26 जनवरी को छुट्टी रहेगी. उसके बाद मार्च में 8 तारीख को पब्लिक हॉलिडे है. महाशिवरात्रि के अवसर पर बाजार में छुट्टी रहेगी.
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन सोमवार को होने वाला है. इसको लेकर अयोध्या पूरी तरह तैयार है. आज दोपहर 12.29 बजे होने प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने वाला है. राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) का कार्यक्रम 22 जनवरी को दोपहर 12 बजकर बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक किया जाएगा.
की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन का सीधा प्रसारण डीडी न्यूज़ (DD News) पर देखा जा सकता है. साथ ही अन्य कई नेशनल चैनल पर भी घर बैठे देखा जा सकता है. साथ ही ऑनलाइन डीडी न्यूज के यूट्यूब चैनल पर भी इसका लाइव टेलिकास्ट देख सकते हैं. डीडी न्यूज ने अयोध्या में विभिन्न जगहों पर 40 कैमरे लगाए हैं. जिससे राम मंदिर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ( Ramlala) का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा. समारोह का प्रसारण अत्याधुनिक 4K तकनीक में किया जाएगा.