Gold Price Today: दुनियाभर में मची हलचल से सोना हुआ महंगा, चेक कर लें आज का ताजा भाव

Gold Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों आई उछाल से सर्राफा बाजार में भी हलचल देखने को मिला. राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 380 रुपए की तेजी के साथ 57,450 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया.
Gold Price Today: दुनियाभर में मची हलचल से सोना हुआ महंगा, चेक कर लें आज का ताजा भाव

Gold Price Today: दुनियाभर के बाजार में मची हलचल से कमोडिटी मार्केट में भी एक्शन देखने को मिल रहा है. नतीजतन, सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है. वायदा बाजार में यानी MCX पर शुक्रवार को सोने और चांदी दोनों मजबूती के साथ खुले हैं. सोना 200 रुपए ऊपर 58200 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर खुला. इसमें अभी भी 170 रुपए से ज्यादा की मजबूती है. इसी तरह चांदी भी करीब 800 रुपए की मजबूती के साथ खुली. MCX पर चांदी 67250 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है.

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के रेट्स

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों आई उछाल से सर्राफा बाजार में भी हलचल देखने को मिला. राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 380 रुपए की तेजी के साथ 57,450 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया. जबकि चांदी की कीमत 90 रुपए की गिरावट के साथ 66,535 रुपए प्रति किलोग्राम रही.

Add Zee Business as a Preferred Source

22-24kt Gold Price

अब देख लेते हैं कि गोल्ड के अलग-अलग कैरेट में और सिल्वर के रेट IBJA (India Bullion And Jewellers Associaton Ltd.) पर क्या चल रहे हैं.

Gold Jewellery Retail Selling Rate
फाइन गोल्ड (999) ₹5834
22 कैरेट ₹5694
20 कैरेट ₹5192
18 कैरेट ₹4726

(गोल्ड के ये रेट प्रति 10 ग्राम पर हैं और इनमें जीएसटी और मेकिंग चार्ज नहीं जोड़ा गया है.)

International Gold Price: इंटरनेशनल मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जोरदार उछाल है. कॉमैक्स पर सोना 1932 डॉलर प्रति ऑन्स और चांदी 22.04 डॉलर प्रति ऑन्स पर ट्रेड कर रहा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6