GAIL: नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने निवेशकों को दी खरीदारी की राय, 44% तक मिल सकता है रिटर्न

Brokerage Report on GAIL: ब्रोकरेज कंपनियों के मुताबिक, इस शेयर में पैसा लगाने पर निवेशकों को 44 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है.
GAIL: नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने निवेशकों को दी खरीदारी की राय, 44% तक मिल सकता है रिटर्न

Brokerage Report on GAIL: शेयर बाजार में अर्निंग्स का सीजन चल रहा है और बाजार में लिस्टेड कंपनियां अपने तिमाही नतीजे पेश कर रही हैं. हाल ही में नेचुरल गैस सेक्टर की दमदार सरकारी कंपनी गेल (GAIL) ने तिमाही नतीजे पेश किए हैं. तिमाही नतीजों की बात करें कंपनी को नेट प्रॉफिट में 41 फीसदी की तेजी देखने को मिली. नतीजों के बाद अब निवेशक इस शेयर में क्या करें, इसके लिए अलग-अलग ब्रोकरेज कंपनियों ने अपनी रिपोर्ट शेयर की है. ब्रोकरेज कंपनियों के मुताबिक, इस शेयर में पैसा लगाने पर निवेशकों को 44 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. अगर आपके पोर्टफोलियो में ये शेयर है तो पहले ब्रोकरेज की रिपोर्ट जान लें कि इस शेयर में कितने टारगेट के लिए पैसा लगा सकते हैं.

GAIL के शेयर पर क्या है ब्रोकरेज रिपोर्ट

CLSA ने इस शेयर में खरीदारी की राय को बरकरार रखा है और निवेशकों के लिए टारगेट प्राइस को 180 रुपए से बढ़ाकर 195 रुपए कर दिया है. ब्रोकरेज रिपोर्ट की माने तो तिमाही नतीजों में Ebitda और Ebit में 8 से 9 फीसदी की अच्छी परफॉर्मेंस देखने को मिली. वहीं गैस ट्रेडिंग की वजह से प्रॉफिट में अच्छा उछाल देखा गया. इसके अलावा जेफरीज ने इस शेयर में खरीदारी की राय को बरकरार रखा है और 180 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

वहीं जेपी मॉर्गन ने इस शेयर पर ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखने की सलाह दी है और 205 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. इसके अलावा क्रेडिट सूईस ने यहां आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है और 168 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. नोमुरा ने इस शेयर में न्यूट्रल की रेटिंग दी है और 155 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है. वहीं मॉर्गन स्टैनली ने यहां ओवरवेट की रेटिंग को बरकरार रखा है और 207 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.

कैसे रहे कंपनी के तिमाही नतीजे?

सरकारी नेचुरल गैस कंपनी गेल ने इस तिमाही (जनवरी-मार्च) में दमदार नतीजे पेश किए. कंपनी के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 40.6 फीसदी की तेजी देखने को मिली. इसके अलावा कंपनी के रेवेन्यू में 73.4 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. इसके अलावा कंपनी ने 10 रुपए प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है.

(डिस्‍क्‍लेमर: यहां स्‍टॉक्‍स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्‍सपर्ट द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6