&format=webp&quality=medium)
IRCTC चलाने जा रहा है रामायण यात्रा ट्रेन (फाइल फोटो)
IRCTC (indian railways tourism and catering corporation) एक बार फिर भगवान राम से जुड़ी जगहों पर लोगों को घुमाने के लिए रामायाण यात्रा (Ramayana Yatra) स्पेशल टूर पैकेज लेकर आया है. इस टूर पैकेज को भारत दर्शन स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन (Bharat Darshan Special Tourist Train) स्कीम के तहत चलाया जा रहा है. इस टूर पैकेज के तहत ट्रेन 05.03.2020 को (तिरुनेलवेली) Tirunelveli रेलवे स्टेशन से दोपहर एक बजे चलेगी.
इन जगहों पर घुमाया जाएगा
IRCTC के इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को हम्पी (Hampi) - नासिक (Nasik) - चित्रकूट धाम (Chitrakut Dham) - वाराणसी (Varanasi) - बक्सर (Buxar) - रघुनाथपुर (Raghunathpur) - सीतामढ़ी (Sitamarhi) - जनकपुरी (Janakpuri (Nepal) - अयोध्या (Ayodhya) - नंदीग्राम (Nandigram) - इलाहाबाद (Allahabad) - और श्रृंगवेरपुर (Shringaverpur) ले जाया जाएगा. इस टूर पैकेज के तहत कुल 14 दिन की यात्रा करायी जाएगी. यात्रा 05.03.2020 से शुरू हो कर 18.03.2020 को खत्म होगी.
ये होगा किराया
IRCTC के रामायाण यात्रा (Ramayana Yatra) स्पेशल टूर पैकेज के लिए एक यात्री को 15,990 रुपये किराया देना होगा. इस टूर पैकेज की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट, IRCTC के किसी टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर,जोनल या क्षेत्रीय कार्यालय से की जा सकती है.
इन बातों का रखें ध्यान