&format=webp&quality=medium)
रेलवे ने कई ट्रेनों में बढ़ाई डिब्बों की संख्या (Southern Railways)
Indian Railways: रक्षा बंधन, शनिवार, रविवार और फिर सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की वजह से नौकरीपेशा लोगों को एक बड़ा वीकेंड मिल गया है. जिसकी वजह से लोग अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो रहे हैं या अपने परिवार के साथ घूमने-फिरने के लिए यात्रा कर रहे हैं. इस लंबे वीकेंड को देखते हुए ट्रेनों में यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. लिहाजा, भारतीय रेल के उत्तर पश्चिम रेलवे (North Western Railway) ने यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 5 जोड़ी ट्रेनों यानी कुल 10 ट्रेनों में डिब्बों की संख्या में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. जिन ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाई जा रही है उनमें नई दिल्ली से अजमेर के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है.
1. गाड़ी संख्या- 12957, अहमदाबाद से नई दिल्ली तक चलने वाली इस ट्रेन में 13 अगस्त से 15 अगस्त तक 1 थर्ड क्लास एसी कोच की संख्या बढ़ाई जा रही है.
2. गाड़ी संख्या- 12958, नई दिल्ली से अहमदाबाद तक चलाई जाने वाली इस ट्रेन में 14 अगस्त से 16 अगस्त तक 1 थर्ड क्लास एसी डिब्बे की बढ़ोतरी की जा रही है.
3. गाड़ी संख्या- 22915, बांद्रा टर्मिनस से हिसार के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन में 15 अगस्त को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
4. गाड़ी संख्या- 22916, हिसार से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली इस ट्रेन में 16 अगस्त को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
5. गाड़ी संख्या- 20937, पोरबंदर से दिल्ली सराय रोहिल्ला के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन में 16 अगस्त को एक द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
6. गाड़ी संख्या- 20938, दिल्ली सराय रोहिल्ला से पोरबंदर तक चलने वाली इस ट्रेन में 18 अगस्त को शयनयान श्रेणी के 1 डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
7. गाड़ी संख्या- 15715, किशनगंज से अजमेर तक चलने वाली इस ट्रेन में 12 अगस्त को 4 द्वितीय शयनयान और 1 थर्ड क्लास एसी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
8. गाड़ी संख्या- 15716, अजमेर से किशनगंज के बीच चलाई जाने वाली इस ट्रेन में 15 अगस्त को 4 द्वितीय शयनयान और 1 थर्ड क्लास एसी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
9. गाड़ी संख्या- 12016, अजमेर से नई दिल्ली के बीच चलाई जाने वाली इस शताब्दी एक्सप्रेस में 15 अगस्त को 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.
10. गाड़ी संख्या- 12015, नई दिल्ली से अजमेर तक चलने वाली इस शताब्दी एक्सप्रेस में 16 अगस्त को 1 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी के डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है.