&format=webp&quality=medium)
आप Umang App की मदद से PF का पैसा निकाल सकते हैं. (Image:Reuters)
क्या आप भी अपने PF अकाउंट से पैसा निकालने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां तो अब आपको पैसा निकालने के लिए बिल्कुल भी परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योंकि अब आप Umang App की मदद से अपना पैसा निकाल सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि आप कैसे उमंग ऐप से अपना पैसा निकाल सकते हैं.
देता है कई तरह की सुविधाएं
umang.gov.in पोर्टल के मुताबिक, यह सरकारी ऐप कस्टमर से जुड़ी कई तरह की सेवाएं जैसे- आधार, ईपीएफ, एनपीएस, डिजीलॉकर और कई अन्य सेवाएं उपलब्ध कराता है. आप चाहें तो इस ऐप से पीएफ अकाउंट से आधार नंबर को लिंक करा सकते हैं.
Umang App के जरिए इस तरह करें पैसों का क्लेम-
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
सरकार ने जारी किया ऐप
इस ऐप को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology ) द्वारा बनाया किया गया है. ऐप को आप iOS और एंड्रॉयड दोनों जगहों से डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप का वेब वर्जन भी उपलब्ध है. सभी सेवाओं के साथ साथ इस ऐप पर आपको ईपीएफ अकाउंट का एक्सेस मिलता है. यूजर्स ऐप के माध्यम से अपना ईपीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं.