&format=webp&quality=medium)
Post Office Scheme
Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस में पैसा जमाकर हर महीने गारंटीड कमाई करना चाहते हैं, तो एक जबरदस्त स्कीम है. डाक घर की यह धांसू स्कीम मंथली इनकम स्कीम ( Post Office MIS) है. यह एक ऐसी स्कीम है, जिसमें एकमुश्त जमा करने पर आपको हर महीने गारंटीड इनकम की गारंटी है. बाजार के उतार-चढ़ाव का इस स्कीम में किए गए आापके निवेश पर कोई असर नहीं होता है. इसमें आपका पैसा पूरी तरह सेफ रहता है. MIS अकाउंट में सिर्फ एक बार निवेश करना होता है. इसकी मैच्योरिटी 5 साल की होती है.
डाक घर की इस स्कीम में 1,000 रुपये से अकाउंट खुलवा सकते हैं. सिंगल और ज्वाइंट दोनों तरह अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं. सिंगल अकाउंट में 9 लाख रुपये तक और ज्वाइंट अकाउंट 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है. डाक घर के मुताबिक, MIS में ब्याज का भुगतान अकाउंट खुलवाने से एक महीना पूरा होने से लेकर मैच्योरिटी तक हर महीने होता है. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है. 1 जुलाई 2023 से इस स्कीम पर 7.4 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है.
Poat Office MIS की मैच्योरिटी पांच साल होती है, इसमें प्रीमैच्योर क्लोजर हो सकता है. हालांकि, डिपॉजिट की तारीख से एक साल पूरे होने के बाद ही आप पैसा निकाल सकते हैं. नियमों के मुताबिक, अगर एक साल से तीन साल के बीच में पैसा निकालते हैं, तो डिपॉजिट अमाउंट का 2 फीसदी काटकर वापस किया जाएगा. अगर अकाउंट खुलने के 3 साल बाद मैच्योरिटी के पहले कभी भी पैसा निकालते हैं तो आपकी जमा राशि का 1 फीसदी काटकर वापस किया जाएगा
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें