नजदीकी पोस्ट ऑफिस से कमाई होगी पक्की! हर महीने मिलेंगे ₹5550, बस इस स्कीम में करना है निवेश

सरकारी सुरक्षा के साथ गारंटीड रिटर्न मिलता है. रही बात मंथली इनकम की बात तो पोस्ट ऑफिस निवेशकों के लिए खास स्कीम ऑफर कर रही.
नजदीकी पोस्ट ऑफिस से कमाई होगी पक्की! हर महीने मिलेंगे ₹5550, बस इस स्कीम में करना है निवेश

Post Office MIS 2024: मेहनत की कमाई सही जगह निवेश हो तो रिटर्न की चिंता से निश्चिंत हो जाने में आता है. खासकर तब जब सरकार की गारंटी के साथ एकमुश्त जमा पर मंथली रिटर्न मिले. इनवेस्टमेंट ऑप्शन के लिए पोस्ट ऑफिस स्कीम इन्हीं में से एक है. जहां सरकारी सुरक्षा के साथ गारंटीड रिटर्न मिलता है. रही बात मंथली इनकम की बात तो पोस्ट ऑफिस निवेशकों के लिए खास स्कीम ऑफर कर रही, जिसमें एकमुश्त जमा पर हर महीने रिटर्न से कमाई पक्की होगी.

Post Office MIS 2024 Calculation

  • निवेश: 9 लाख रुपए
  • सालाना ब्याज दर: 7.4%
  • अवधि: 5 साल
  • ब्याज से कमाई: 3,33,000 रुपए
  • मंथली इनकम: 5,550 रुपए

Post Office MIS 2024

Post Office की इस स्कीम में निवेशक सिंगल अकाउंट में 9 लाख और ज्वॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपए तक एकमुश्त जमा कर सकते हैं. अगर आप चाहें तो आपका कुल प्रिंसिपल अमाउंट 5 साल की मेच्योरिटी पीरियड के बाद वापस मिल जाएगा. वहीं, इसे आगे 5-5 साल और बढ़ा सकते हैं.

हर 5 साल बाद ऑप्‍शन होगा कि अपना प्रिंसिपल अमाउंट ले सकते हैं या स्कीम आगे बढ़ा सकते हैं. अकांउट पर मिलने वाले ब्‍याज का भुगतान डाक घर के सेविंग अकाउंट में हर महीने किया जाता है. पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में निवेश पर TDS नहीं कटता. हालांकि, जो इंटरेस्ट आपके हाथ में आता है, वो टैक्सेबल होता है.

Post Office MIS 2024: प्री-मैच्‍योर क्‍लोजर के नियम

Post Office की मंथली सेविंग स्कीम में मैच्‍योरिटी से पहले पैसा निकालने की जरूरत हो तो ये सुविधा आपको एक साल के बाद मिल जाती है, लेकिन उससे पहले अगर आप रकम निकासी करना चाहें, तो ये संभव नहीं है. हालांकि, प्री-मैच्‍योर क्‍लोजर की स्थिति में भी आपको पेनल्‍टी देनी होती है. अगर आप 1 से 3 साल के बीच में पैसा निकालते हैं, तो डिपॉजिट अमाउंट का 2% काटकर वापस किया जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6