&format=webp&quality=medium)
MSSC Post Office Scheme: महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और महिलाओं को निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार ने महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (Mahila Samman Savings Certificate- MSSC) स्कीम चलाती है. इस स्कीम की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने पिछले साल के बजट में की थी, उसके बाद 1 अप्रैल 2023 से स्कीम की शुरुआत की गई. महिलाओं के लिए शुरू की गई इस स्कीम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Central Minister Smriti Irani) भी निवेश कर चुकी हैं. स्कीम के शुरू होने के बाद स्मृति ईरानी ने दिल्ली में संसद मार्ग स्थित मुख्य डाकघर में पहुंचकर अपना महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र खाता खुलवाया था.
MSSC स्कीम में अधिकतम दो साल के लिए निवेश किया जा सकता है. महिलाएं इसमें 1,000 रुपए से लेकर 2,00,000 रुपए तक निवेश कर सकती हैं. मौजूदा समय में इसमें 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज दिया जा रहा है. अगर आप भी इस स्कीम का फायदा लेना चाहती हैं, तो आपके पास ये मौका 31 मार्च 2025 तक है. मतलब इस तिथि तक आप अगर इसमें अकाउंट खुलवाकर निवेश करती हैं, जो इस योजना के फायदों का लाभ लिया जा सकता है. जानें स्कीम से जुड़ी खास बातें-
अगर आप भी महिला सम्मान बचत पत्र योजना में निवेश करना चाहती हैं तो पोस्ट ऑफिस में अकाउंट ओपन करवा सकती हैं. नाबालिग लड़की के नाम पर उसके गार्जियन अकाउंट ओपन करवा सकते हैं. अकाउंट ओपन करवाते समय आपको केवाईसी डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और कलरफुल फोटो आदि की जरूरत पड़ेगी.
नियम के मुताबिक महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना में 1 साल पूरा होने के बाद आपको आंशिक निकासी की परमीशन मिल जाती है. ऐसे में जमा किए गए पैसों का 40 फीसदी तक निकाल सकती हैं. यानी अगर आपने 2 लाख रुपए जमा किए हैं तो एक साल बाद आप 80 हजार रुपए की निकासी कर सकती हैं.
महिला सम्मान बचत पत्र योजना कैलकुलेटर (Mahila Samman Saving Certificate Calculator) के हिसाब से देखें तो इस स्कीम में अगर महिलाएं 50,000 रुपए निवेश करती हैं तो इस पर दो साल में 8011 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे और इस तरह मैच्योरिटी पर कुल 58,011 रुपए मिलेंगे. अगर 1,00,000 रुपए का निवेश करेंगी तो 7.5 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से मैच्योरिटी के समय 1,16,022 रुपए मिलेंगे.
1,50,000 रुपए डिपॉजिट करती हैं तो आपको दो साल बाद 1,74,033 रुपए मिलेंगे यानी 24,033 रुपए आपको सिर्फ ब्याज के मिलेंगे और अगर 2,00,000 रुपए इस स्कीम में निवेश किए तो तो 7.5 फीसदी ब्याज के हिसाब से दो साल बाद निवेशित रकम पर 32,044 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे. इस तरह मैच्योरिटी पर कुल 2,32,044 रुपए मिलेंगे.