&format=webp&quality=medium)
पैसों को सुरक्षित रखने के लिए पोस्ट ऑफिस एक बेस्ट ऑप्शन है.
Post office Time Deposit Scheme: अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए पोस्ट ऑफिस एक बेस्ट ऑप्शन है. वैसे तो पोस्ट ऑफिस में कई तरह की स्मॉल सेविंग्स स्कीम और एफडी हैं, लेकिन आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (TD Account) के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको SBI (State Bank of India) से भी ज्यादा ब्याज मिलता है. इस स्कीम में आप 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे जमा कर सकते हैं.
SBI में इस समय जहां 5 साल के Fixed Deposit पर 6.50 फीसदी सालाना ब्याज है. वहीं, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Time deposit interest rate) के तहत 5 साल की जमा पर 7.5 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है. आप भी इस योजना का फायदा उठा सकते हैं. अगर आप 1-3 साल का TD कराते हैं तो आपको 6.90 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. इसके अलावा अगर 5 साल तक की जमा पर 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है.
अगर आप टाइम डिपॉजिट स्कीम (Time Deposit scheme benefits) में पैसा लगाते हैं और आपको 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है तो आपका पैसा डबल होने में करीब 9 साल 6 महीने यानी 114 महीने लगेंगे.
इस स्कीम में कोई भी सिंगल व्यक्ति अपना खाता खुलवा सकता है. इसके अलावा इसमें 3 अडल्ट मिलकर ज्वॉइंट अकाउंट (Time deposit Joint account) भी ओपन करा सकते हैं. वहीं, 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर पैरेंट्स अकाउंट खोल सकते हैं.
Time deposit स्कीम में इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट का फायदा मिलता है. अकाउंट खोलते समय नॉमिनेशन की भी सुविधा है. हालांकि, इसमें प्रीमेच्योर विड्रॉल पर पेनल्टी लगती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें