&format=webp&quality=medium)
Mutual Fund NFO
Mutual Fund NFO: म्यूचुअल फंड हाउस बंधन म्यूचुअल फंड (Bandhan Mutual Fund) इक्विटी सेगमेंट में नया सेक्टोरल/थिमैटिक फंड (NFO) लेकर आया है. फंड हाउस के एनएफओ Bandhan Innovation Fund का सब्सक्रिप्शन 10 अप्रैल से खुल गया है. निवेशक 24 अप्रैल 2024 तक इस स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं. यह एक ओपन एंडेड स्कीम्स (Open ended scheme) है. इसमें निवेशक जब चाहें रिडम्प्शन करा सकते हैं. एसेट मैनेजमेंट कंपनी के मुताबिक लॉन्ग टर्म वेल्थ क्रिएशन में यह स्कीम मददगार हो सकती है.
बंधन म्यूचुअल फंड के मुताबिक, बंधन इनोवेशन फंड (Bandhan Innovation Fund) में मिनिमम 1,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश शुरू कर सकते हैं. बंधन इनोवेशन फंड का बेंचमार्क NIFTY 500 TRI है. इस स्कीम में 30 दिन के भीतर रिडम्शन पर 0.50 फीसदी एग्जिट लोड है. मनीष गुणवानी स्कीम के फंड मैनेजर हैं.
बंधन म्यूचुअल फंड हाउस के मुताबिक, ऐसे निवेशक जो लंबी अवधि में वेल्थ क्रिएशन चाहते हैं, उनके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसमें इनोवेशन थीम पर आधारित कंपनियों के इक्विटी और इक्विटी रिलेटेड इंस्ट्रूमेंट्स में निवेश कर बेहतर रिटर्न जेनरेट करने का अवसर होगा. हालांकि, इस बात की कोई गारंटी नहीं कि स्कीम अपना मकसद हासिल कर लेगी. बाजार के वास्तविक मूवमेंट का असर स्कीम्स पर देखने को मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: यहां सिर्फ एनएफओ की जानकारी दी गई है. ये निवेश की सलाह नहीं है. म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)