&format=webp&quality=medium)
(Representational Image)
Mutual Fund NFO: म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए किसी नई और बेहतर स्कीम की तलाश में हैं तो आपके पास मौका है. एक्सिस म्यूचुअल फंड (Axis Mutual Fund) ने नई स्कीम एक्सिस मल्टीकैप फंड (Axis Multicap Fund) लॉन्च की है. यह न्यू फंड आफर (NFO) 26 नवंबर 2021 को निवेश के लिए खुलेगा. इसमें 10 दिसंबर 2021 तक पैसे लगा सकते हैं. यह एक ओपन एंडेट फंड है, NIFTY 500 Multicap 50:25:25 Index इंडेक्स इसका बेंचमार्क होगा.
Axis Multicap Fund में कम से कम 5000 रुपये निवेश करना जरूरी है. उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में कितना भी निवेश किया जा सकता है. यह एनएफओ निवेशकों को लार्ज, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश करने का मौका देगा. इसमें प्रत्येक कैटेगरी में मिनिमम एकसमान एक्सपोजर होगा. सेबी (SEBI) के नियमों के मुताबिक, मल्टी-कैप फंड को प्रत्येक मार्केट कैप के तहत मिनिमम 25 फीसदी एक्सपोजर अनिवार्य होता है. इस स्कीम का मैनेजमेंट अनुपम तिवारी और सचिन जैन, फंड मैनेजर, एक्सिस एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (Axis AMC) द्वारा किया जाएगा.
इस एनएफओ में एग्जिट लोड की बात करें, अगर 12 महीने के भीतर रिडीम करते हैं, तो निवेश के 10 फीसदी के लिए कोई चार्ज नहीं लगेगा. उसके बाद के निवेश के लिए 1 फीसदी एक्जिट लोड रहेगा. वहीं, अगर अलॉटमेंट की तारीख से 12 महीने के बाद रिडीम कराते हैं तो एग्जिट लोन नहीं लगेगा.
Zee Business Hindi Live यहां देखें
एनएफओ पर एक्सिस एएमसी के एमडी और सीईओ चंद्रेश निगम का कहना है कि हमारा फोकस न केवल निवेशकों की कैपिटल को सेक्योर करना है, बल्कि अच्छा रिटर्न हासिल करना भी है. इसी स्ट्रैटजी को ध्यान में रखते हुए हमने एक्सिस मल्टीकैप फंड लॉन्च किया है. यह फंड हमारे निवेशकों को लार्ज, मिड और स्मॉल-कैप शेयरों को एक ही पोर्टफोलियो में पैकेज करने में मदद करेगा.