&format=webp&quality=medium)
Investment Planning: छोटी बचत योजनाओं (Small Savings scheme) में एक खास सेविंग स्कीम नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स (National Savings Certificates) है. इसे NSC भी कहते हैं. FD की तुलना में ज्यादा ब्याज और सुरक्षित निवेश की गारंटी भी है. NSC की मैच्योरिटी 5 साल की होती है. इसमें रिटर्न की गारंटी होती है. आप एनएससी (NSC) में निवेश पर इनकम टैक्स (Income Tax) कटौती का फायदा भी ले सकते हैं. अगर आपने अभी तक टैक्स सेविंग (Tax saving) प्लानिंग शुरू नहीं की है तो कौन सा ऑप्शन आपके लिए अच्छा रहेगा, इसकी पहचान जरूरी है. एक्सपर्ट का मानना है कि जल्दी फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू करने से फाइनेंशियल गोल्स भी समय से पूरे होते हैं.
| बैंक | ब्याज |
| DCB | 6.25% |
| IndusInd | 6.50% |
| RBL | 6.30% |
| Yes Bank | 6.25% |
| ICICI | 5.60% |
| HDFC | 5.60% |
| SBI | 5.50% |
5 साल की FD में निवेश पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपए तक टैक्स छूट मिलती है. ऐसे में आप इनमें निवेश कर सकते हैं. हम आपको बता रहे है कि कौन से बैंक में टैक्स सेविंग FD पर कितना ब्याज मिल रहा है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें