&format=webp&quality=medium)
Aadhaar Voter ID Linking: आधार से वोटर आईडी लिंक करने की तारीख बढ़ी.
Aadhaar-Voter ID Linking: अगर आपका आधार कार्ड आपके वोटर आईडी कार्ड (aadhaar linking with voter Id card) से लिंक नहीं था, तो आपके लिए राहत भरी खबर आई है. केंद्र सरकार ने वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक करने की डेडलाइन बढ़ा दी है. आधार कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख (Aadhaar card linking date) सीधे एक साल बढ़ा दी गई है. अब आप 31 मार्च, 2024 तक अपना ये काम करा सकेंगे. अभी ये डेडलाइन 1 अप्रैल, 2023 पर थी. हालांकि, बता दें कि चुनाव आयोग के मुताबिक, आधार-वोटर आईडी लिंकिंग आपकी स्वेच्छा पर निर्भर करता है, ये अनिवार्य नहीं है.
जानकारी के मुताबिक, मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एंड जस्टिस ने 17 जून, 2022 को एक अधिसूचना (aadhaar card circulars) जारी की थी, जिसके मुताबिक, इलेक्टोरल रोल में जिन लोगों के भी नाम थे, उन्हें अपना वोटर आईडी 1 अप्रैल, 2023 से पहले आधार से लिंक करना था. अब मंगलवार यानी 21 मार्च, 2023 को जो नया नॉटिफिकेशन जारी किया गया है, उसमें 1 अप्रैल, 2023 को 31 मार्च, 2024 से रिप्लेस कर देने की जानकारी दी गई है.
ये भी पढ़ें: PAN-Aadhaar Linking 31st March: पैन को आधार से लिंक करना है, लेकिन नाम गलत छपा है? जानें कैसे होगा फिक्स
बता दें कि चुनाव आयोग ने 1 अगस्त, 2022 से Election Laws (Amendment) Act, 2021 के आधार पर देश में वोटर्स का आधार नंबर इकट्ठा करना शुरू दिया था. हालांकि, ये ड्राइव अभी स्वैच्छिक तौर पर ही चलाया जा रहा है. यानी आप चाहे तो इस अवधि में अपनी वोटर आईडी आधार से लिंक करा सकते हैं. चुनाव आयोग (election commission on aadhaar linking) का लक्ष्य इसके जरिए ये सुनिश्चित करना है कि वोटर लिस्ट में वोटर्स के नाम सही रहे और कोई भी वोटर एक से अधिक विधानसभा क्षेत्र में रजिस्टर्ड ना हो.
ये भी पढ़ें: ध्यान दें! PPF, SSY में 31 मार्च के पहले जरूर करा लें ये काम, वर्ना इनएक्टिव हो जाएगा अकाउंट
आप SMS के जरिए भी अपना आधार वोटर आईडी से लिंक कर सकते हैं. आपको नीचे दिए गए फॉर्मेट में इस नंबर- 66 OR 51969- पर एक मैसेज करना होगा-
ECILINK<SPACE><EPIC No.>< SPACE><Aadhaar No.>
आप हफ्ते के दिनों यानी सोमवार से शुक्रवार के बीच में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक के बीच में 1950 नंबर पर कॉल करके भी अपनी Voter ID को Aadhaar Card से लिंक करा सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें