सोमवार को फोकस में रहेगा ये स्मॉल कैप Defence Stock, कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट, 2 साल में 514% रिटर्न

Defence Stocks: एक्सप्लोसिव बनाने वाली कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, उसने डिफेंस और एयरोस्पेस प्रोडक्ट बनाने के लिए एक ज्वाइंट वेंचर स्थापित करने के लिए Global Munition Ltd के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.
सोमवार को फोकस में रहेगा ये स्मॉल कैप Defence Stock, कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट, 2 साल में 514% रिटर्न

Premier Explosives Share Price: डिफेंस सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी प्रीमियर एक्सप्लोसिव (Premier Explosives) पर बड़ा अपडेट है. एक्सप्लोसिव बनाने वाली कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, Premier Explosives ने डिफेंस और एयरोस्पेस प्रोडक्ट बनाने के लिए एक ज्वाइंट वेंचर स्थापित करने के लिए Global Munition Ltd के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. इस ज्वाइंट वेंचर में प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स की 49% हिस्सेदारी होगी, जबकि ग्लोबल म्यूनिशन के पास बाकी 51% इक्विटी होगी.

Global Munition की पैरेंट कंपनी NIBE ऑर्डनेंस एंड मैरीटाइम लिमिटेड ने कहा कि समझौते के दायरे में दोनों कंपनियां संयुक्त रूप से गोला-बारूद, विस्फोटक, एयरोस्पेस और अन्य डिफेंस प्रोडक्ट्स को डेवलप, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करेंगी.NIBE ऑर्डनेंस एंड मैरीटाइम NIBE ग्रुप का एक हिस्सा है, जो एक स्वीडिश कंपनी है जो एनर्जी-एफिशिएंट इनडोर हीटिंग, कूलिंग और वेंटिलेशन उत्पाद बनाती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी का बिजनेस

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (PREMEXPLN) एक भारतीय कंपनी है जो विस्फोटक और ब्लास्टिंग समाधानों का निर्माण करती है. इसकी स्थापना डॉ. अंगुप्ता ने 1980 में की थी. यह कंपनी खनन, निर्माण, रक्षा, अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटकों का निर्माण करती है.

Premier Explosives Q2 Results

सितंबर में समाप्त तिमाही में प्रीमियर एक्सप्लोसिव ने अपने परिचालन से राजस्व में 21% की बढ़ोतरी दर्ज की थी, जो 94.6 करोड़ रुपये थी. एक साल पहले की अवधि में इसने 78.4 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था. हालांकि, दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 27% घटकर 8.39 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले की अवधि में यह 11.6 करोड़ रुपये था.

Premier Explosives Share: 2 साल में 514% रिटर्न

डिफेंस कंपनी का शेयर शुक्रवार (13 दिसंबर) को 9.90 फीसदी की बढ़त के साथ 516.55 रुपये पर बंद हुआ. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो इस हफ्ते शेयर 10%, दो हफ्ते में 12% और एक महीने में 22% तक बढ़ा है. जबकि बीते 3 महीने में स्टॉक 9% और 6 महीने में 26% से ज्यादा टूट चुका है. हालांकि, इस साल शेयर में अब तक 65% से ज्यादा का उछला आ चुका है. पिछले एक वर्ष में शेयर का रिटर्न 64%, 2 वर्ष में 514% और 3 वर्ष में 910% से ज्यादा रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52 वीक हाई 909.35 रुपये है, जो इसने 21 जून 2024 को बनाया था. 52 वीक लो 253.74 रुपये है. BSE पर डिफेंस कंपनी का मार्केट कैप 2,777.03 रुपये है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है. निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6